असीस कौर के शानदार कॉन्सर्ट से रंगारंग हुआ संगीत महोत्सव

डॉ. राजेंद्र गोडे कॉलेज में रिदम-2026

अमरावती/दि.19 -डॉ. राजेंद्र गोडे शैक्षणिक परिसर में रिदम-2026 अंतर्गत सुप्रसिद्ध बॉलीवूड गायिका असीस कौर के कॉन्सर्ट नाईट इस कार्यक्रम का आयोजन 16 फरवरी को उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ. छात्रों के लिए संगीतमय पर्वणी रहने वाले इस कार्यक्रम में अभूतपूर्व और उत्स्फूर्त प्रतिसाद मिला. कार्यक्रम दौरान डॉ. राजेंद्र गोडे शैक्षणिक संस्था के अध्यक्ष योगेंद्र गोडे, सचिव तन्वी गोडे, मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. योगेश गोडे, उपाध्यक्षा सोनाली गोडे, कोषाध्यक्षा उषा गोडे, राहुल गोडे, महफिल हॉटेल के संचालक प्रतीक मुंधडा, डॉ. हरिभाऊ गुल्हाने, डॉ. अडवाणी, बालासाहेब वैद्य, हेमंतराव डिके तथा विविध महाविद्यालय के प्राचार्य, समन्वयक, प्राध्यापक, कर्मचारी व विद्यार्थी बडी संख्या में उपस्थित थे. बॉलीवूड में अपनी सुमधुर और प्रभावी आवाज से विशेष स्थान प्राप्त करने वाली गायिका असीस कौर ने बोलना, वे माही, रातां लंबियां, मखना आदि सुपरहिट गीतों की प्रस्तुति से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया.
कार्यक्रम में डॉ. राजेंद्र गोडे इन्स्टिट्यूट ऑफ टेक्नॉलॉजी अँड रिसर्च के प्राचार्य डॉ. सागर जिरापुरे, डॉ. राजेंद्र गोडे मेडिकल कॉलेज के डायरेक्टर डॉ. एस. एस. हटकर, डॉ. राजेंद्र गोडे मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. जे. एम. देशमुख, राजेंद्र गोडे आयुर्वेद कॉलेज, हॉस्पिटल अँड रिसर्च सेंटर की प्राचार्या डॉ. उज्वला साखरकर, डॉ. राजेंद्र गोडे इन्स्टिट्यूट ऑफ फार्मसी के प्राचार्य डॉ. प्रमोद बुरकले, डॉ. राजेंद्र गोडे कॉलेज ऑफ फार्मसी के प्राचार्य डॉ. हरीगोपाल सावरकर, डॉ. राजेंद्र गोडे नर्सिंग कॉलेज की प्राचार्या प्रा. मीनल बायस्कर, डॉ. राजेंद्र गोडे पॉलिटेक्निक की समन्वयक प्रा. दिपाश्री देशमुख, विभागप्रमुख, शिक्षक, शिक्षकेतर कर्मचारी और विद्यार्थी बडी संख्या में उपस्थित थे.

 

Back to top button