शांतिनिकेतन इंटरनेशनल स्कूल में प्रेरणादायक आयोजन

अमरावती/दि.19 – मराठी शिक्षण संस्था द्बारा संचालित शांतिनिकेतन इंटरनेशनल स्कूल में शिवाजी महाराज की जयंती के पावन अवसर पर एक प्रेरक और उत्साहवर्धक बहुरंगी कार्यक्रम का आयोजन किया. शांतिनिकेतन इंटरनेशनल स्कूल के निर्देशक डॉ. अमोल भोयर, विद्यालय की प्राचार्या पूनम अतुल वानखडे, शारदा कन्या विद्यालय के आदरणीय मुख्याध्यापक विशाल भोयर पर्यवेक्षक आकाश भोयर, आर.एम. दवणे सर, रूपाली गायकवाड और माजी विद्यार्थी वैभवी ने अपनी उपस्थिति दर्शाते हुए व दीप प्रज्वलित कर वीर शिवाजी महाराज की छवि का पूजन किया और पुष्पहार अर्पित कर प्रतिमा का अभिवादन किया. ‘जय भवानी, जय शिवाजी’ के जयघोष ने विद्यालय के परिसर को उत्साह व उमंग से भर दिया.
कक्षा पांचवीं की छात्रा स्वरा लोहकारे ने ‘शिवगर्जना’ प्रस्तुत कर सभी को प्रेरित कर दिया इसके उपरांत शिवाजी महाराज की वीर शोर्य जीवन गाथा से जुडे रंगारंग कार्यक्रमों का आरंभ हुआ. कथा पहली का छात्र साईश वाघमारे ने शिवाजी महाराज के पोवाडा की दमदार प्रस्तुतिकरण की. इस दमदार प्रदर्शन के उपस्थित सभी के हृदय में ‘हिंदवी स्वराज्य’ का गौरव जगाया. विद्यालय के छात्रों ने शिवाजी महाराज के कौशल उनके नेतृत्व गुणों, राज्य की अवधारणा और राष्ट्रीय प्रेम के संदेश पर प्रभावी भाषण प्रस्तुत किया. कार्यक्रम का विशेष आकर्शण का केंद्र छात्रों द्बारा तोरना किले को जीतने की ऐतिहासिक घटना पर आधारित एक लघु नाटक रहा.

Back to top button