तलाक की बात छिपाकर पत्नी पर अत्याचार
नराधम पति की क्रूरता, स्टेटस से खुला राज

अमरावती/दि.23 – जीस पति पर विश्वास रख पत्नी ने घर संसार के सपने देखे, उसी पति ने उसे अंधेरे में रख केवल शारीरिक सुख के लिए उसका इस्तेमाल किया. तलाक होने की बात छिपाकर फिर से साथ रहने का झूठा प्रलोभन देकर पत्नी पर बार-बार अनैसर्गिक अत्याचार किया और उसका वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का मामला प्रकाश में आया हैं. इस प्रकरण में राजापेठ पुलिस ने आरोपी पति सरोज कॉलोनी निवासी अजय (32) के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया हैं. इस आरोपी ने दूसरा विवाह भी किया हैं.
शिकायतकर्ता और आरोपी अजय का विवाह 2017 में हुआ था. कुछ समय बाद उनमें विवाद शुरू हो गया. जनवरी 2025 में पीडित महिला ने तलाक के लिए अर्जी की थी. इसी दौरान आरोपी अजय ने एक साजिश रची और पीडिता का विश्वास हासिल किया. पश्चात विवाद भूलकर फिर से साथ में रहेंगे, मैं केस पीछे लेता हूं, ऐसा झूठा आश्वासन दिया. इस प्रलोभन में आकर पीडिता सबकुछ भूलकर अजय के साथ रहने तैयार हो गई. कुछ दिन तक वे पुणे में साथ रहे. फरवरी 2026 में पीडिता अपने मायके आमला गांव पहुंची तब आरोपी ने शराब के नशे में बेदम मारपीट की. मारपीट करने के बाद वह नहीं रूका और जबरदस्ती उसके साथ अनसैर्गिक अत्याचार किया. मायके में हुए अत्याचार के बाद वह अकेली ही पुणे गई. वहां 19 फरवरी को पीडित महिला को वॉट्सअॅप स्टेटस के माध्यम से आरोपी अजय ने अंधेरे में रख दूसरा विवाह किया रहने की बात पता चली. जब उसने इस बाबत पूछताछ की तो अजय ने बताया की हमारा तलाक हो गया है. इस बाबत पीडिता ने वकील से पूछा तो उसने भी बताया कि जुलाई 2025 में भी उनका तलाक हो गया है. आरोपी ने यह बात पीडिता से छिपाकर रखी और तलाक के बाद भी उस पर बार-बार बलत्कार और अनैसर्गिक कृत्य किया. अपने साथ जालसाजी होने की बात ध्यान में आते ही पीडित महिला ने राजापेठ थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज की. थानेदार पुनित कुलट ने घटना की गंभीरता को देखते हुए मामला दर्ज कर जांच शुरू की हैं.





