13 हजार से अधिक राशन कार्डधारको पर प्रशासन की कार्रवाई
मिशन सुधार योजना के तहत तहसीलस्तर पर जांच अभियान शुरू

अमरावती /दि.26 – मिशन सुधार योजना के अंतर्गत प्रशासन ने जिले में बड़े पैमाने पर सत्यापन अभियान शुरू किया है. राज्य सरकार द्वारा भेजी गई सूची के आधार पर अब तक 13,456 राशन कार्डधारकों का मुफ्त अनाज वितरण बंद कर दिया गया है. इन लाभार्थियों को अंत्योदय अथवा प्राथमिकता श्रेणी से हटाकर नारंगी या सफेद राशन कार्ड श्रेणी में परिवर्तित किया गया है.
* मिशन सुधार के तहत कार्रवाई
– राज्य सरकार ने सत्यापन के लिए 39,959 लाभार्थियों की सूची जिला आपूर्ति विभाग को सौंपी थी. तालुका स्तर पर चल रहे अभियान में अब तक 15,612 लाभार्थियों का सत्यापन किया जा चुका है.
– सत्यापन के दौरान सामने आया कि कई लाभार्थी सरकारी कर्मचारी हैं या आर्थिक रूप से सक्षम हैं, इसके बावजूद वे मुफ्त अनाज योजना का लाभ ले रहे थे. ऐसे मामलों में नियमों के अनुसार कार्रवाई की जा रही है.
* जिले की स्थिति (अब तक)
– शासन से प्राप्त सूची: 39,959
– अब तक सत्यापित: 15,612
– अयोग्य घोषित/कार्रवाई: 2,156
– लंबित सत्यापन: 25,518
– कुल 13,456 कार्डधारकों का मुफ्त राशन बंद
* फिंगरप्रिंट और आधार लिंक से खुलासा
– अब राशन वितरण फिंगरप्रिंट प्रमाणीकरण के माध्यम से किया जा रहा है। आधार लिंकिंग के कारण यह पता लगाना आसान हो गया है कि कौन लाभार्थी लंबे समय से अनाज नहीं ले रहा है या सरकारी सेवा में होते हुए भी योजना का लाभ उठा रहा है.
– पिछले छह महीनों से अनाज न लेने वाले, मृत या पलायन कर चुके व्यक्तियों के राशन कार्ड भी बंद किए गए हैं.
– जिला आपूर्ति अधिकारी निंदा लांडे ने बताया कि शासन से प्राप्त सूची के अनुसार सत्यापन और निरीक्षण की प्रक्रिया जारी है. नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित राशन कार्ड निरस्त किए जा रहे हैं.
– प्रशासन की इस कार्रवाई को मुफ्त अनाज योजना में पारदर्शिता और पात्र लाभार्थियों तक लाभ सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.