लोगों को गंदगी से निजात दिलाने शुरु कर दिये प्रभाग दौरे

नवनिर्वाचित अर्चना अशोक पांडे की प्राथमिकता साफ-सफाई

* मूलभूत सुविधाओं के पूर्ण करने का प्लान व लक्ष्य
* प्रभाग में नहीं है मनपा अस्पताल, वह लाएंगे
अमरावती/दि.26 – महापालिका प्रभाग क्रमांक-17 गडगडेश्वर की युवा स्वाभिमान पार्टी नगरसेविका अर्चना अशोक पांडे ने कहा कि, चुनकर आते ही अगले ही दिन से उन्होंने प्रभाग की साफ-सफाई को प्राथमिकता देते हुए काम शुरु कर दिया. अपने यजमान अशोक पांडे के साथ वे प्रभाग के दैनंदिन रुप से तय भाग में जाकर साफ-सफाई की समीक्षा और देखरेख कर रही है. इसी काम में सुबह के तीन-चार घंटे देने की बात उन्होंने बतायी. अर्चना पांडे ने कहा कि, चार वर्षों तक नगरसेवक नहीं रहने पर नागरिकों को गंदगी सहन करनी पडी. अब ऐसा नहीं चलेगा. मनपा में जनता का राज आया है. उसे प्रभावी रुप से क्रियान्वित करेंगे.
* सडकों, नालियों और स्ट्रीट लाइट के काम
अमरावती मंडल से खास संक्षिप्त चर्चा में अर्चना पांडे ने बताया कि, प्रभाग हनुमान नगर से लेकर पार्वती नगर तक विस्तृत है. ऐसे में लोगों की दैनंदिन साफ-सफाई, बिजली पानी की अपेक्षा होती है. जनअपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयत्न उनका रहेगा. अर्चना पांडे ने बताया कि, कई नये लेआउट भी बनें है. वहां भी सडकों, नालियों और स्ट्रीट लाइट के काम अगले कुछ माह में साकार करने है. उसके लिए वे लगातार प्रयत्नशील है. बेशक प्रभाग के दो अन्य नगरसेवक उनके ही दल के होने से तालमेल के साथ काम करने पर जोर दिया जा रहा है. हनुमान नगर निवासी नगरसेविका अर्चना पांडे के यजमान अशोक पांडे अपने क्षेत्र में सभी रुप से एक्टीव रहे हैं. सामाजिक, राजकीय, सक्रियता के चलते अशोक पांडे क्षेत्र में जाने जाते हैं. उनके संपर्कों और अनुभवों के आधार पर अपने प्रभाग के विकास कार्यों को साकार करने की बात अर्चना पांडे ने कहीं.
* परिवार में पुत्र और पुत्री
अर्चना पांडे मूल रुप से गृहिणी है. उनके परिवार में पुत्र ऋषिकेश और पुत्री खुशी है. ऋषिकेश आरटीओ के काम करते हैं. जबकि पुत्री खुशी प्रा. विजय राउत की एनिमेशन कॉलेज की छात्रा है. अर्चना पांडे ने अपने एरिया के युवा और विद्यार्थियों के लिए प्राथमिकता से काम करने पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि, विधायक रवि राणा के मार्गदर्शन में क्षेत्र में सभी प्रकार के विकास कार्य भरपूर फंड लाकर होंगे ही. वे स्लम एरिया में बालवाडी के लिए प्रयासरत है.
* मनपा का अस्पताल लाना है
गडगडेश्वर प्रभाग-17 में महापालिका का दवाखाना नहीं होने से गरीब लोगों को दिक्कत होती है. कोई घटना-दुर्घटना की स्थिति में भाजी बाजार व बुधवारा स्थित कमिटी दवाखाना लेकर दौडना पडता है. इसलिए अपने प्रभाग में मनपा का स्वास्थ्य केंद्र स्थापित करने वे प्रस्थाव और प्रयास करेंगी. अर्चना पांडे ने हर बस्ती में स्वास्थ्य केंद्र की आवश्यकता पर जोर दिया. उन्होंने बताया कि, हनुमान नगर, गडगडेश्वर तीनों पार्वती नगर, रवि नगर जैसा बडा क्षेत्र इस प्रभाग में सम्मेलित है. जहां काफी प्रमाण में विकास कार्य अपेक्षित है. जनअपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयत्न उनका युवा स्वाभिमान के पदाधिकारियों के सहयोग से रहेगा.

Back to top button