पार्षद अनिल अग्रवाल का पैराडाईज कॉलोनी में हुआ भव्य नागरी सत्कार

एड. शेख सुल्तान ग्रुप की ओर से किया गया था आयोजन

* विभिन्न राजनीतिक दलों व संगठनों से वास्ता रखनेवाले गणमान्यों की रही उपस्थिति
* सभी ने मनपा में पार्षद अग्रवाल की मौजूदगी से विकास कामों को रफ्तार मिलने की जताई उम्मीद
* पार्षद अनिल अग्रवाल ने भी कांग्रेस की मजबूती व शहर के विकास पर विशेष ध्यान देने की बात कही
अमरावती/दि.28 – अमरावती महानगर पालिका में स्वीकृत पार्षद चुने गए दैनिक ‘अमरावती मंडल’ के संपादक अनिल अग्रवाल का बीती रात स्थानीय पैराडाईज कॉलोनी में एड. शेख सुल्तान फ्रेंड्स ग्रुप की ओर से भव्य नागरी सत्कार किया गया. पूर्व डीवाईएसपी एड. शेख सुल्तान के निवासस्थान पर आयोजित इस सत्कार समारोह में पैराडाईज कॉलोनी परिसर वासियों सहित क्षेत्र के विभिन्न पार्टियों से वास्ता रखनेवाले पदाधिकारी, समाजसेवी व सम्मानित लोग उपस्थित थे. जिन्होंने बडे जोशो-फरोश के साथ संपादक अनिल अग्रवाल का मनपा में स्वीकृत पार्षद बनने पर अभिनंदन करते हुए सत्कार किया. साथ ही उम्मीद जताई कि, मनपा के सदन में स्वीकृत पार्षद के तौर पर संपादक अनिल अग्रवाल की मौजूदगी से शहर के विकास कामों को रफ्तार मिलेगी. वहीं अपने सत्कार का प्रत्युत्तर देते हुए पार्षद अनिल अग्रवाल ने शहर में कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने एवं मनपा क्षेत्र अंतर्गत सभी रिहायशी इलाकों के विकास कामों की ओर ध्यान देने की बात कही.
एड. शेख सुल्तान ग्रुप की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम की सदारत ग्यासोद्दीन साहब द्वारा की गई. इस समय बतौर मेहमाने खास मुन्ना नवाब व अय्युब खान साहब मौजूद थे. साथ ही इस कार्यक्रम की शानदार निजामत नसीमोद्दीन सर द्वारा की गई. खास बात यह रही कि, इस समय मुस्लिम समाजबंधुओं का पवित्र रमजान माह चल रहा है और सभी मुस्लिम समाजबंधु दिनभर रोजा रखने के साथ ही शाम के वक्त इफ्तार करने के उपरांत मगरीब व इशा की नमाज के बाद तराबीह की नमाज अदा करते हुए पाक-परवरदीगार की इबादत में मसरुफ रहते है. लेकिन इसके बावजूद कल रात करीब 10.30 बजे आयोजित इस सत्कार समारोह में परिसर वासियों की मौजूदगी अच्छी-खासी रही. जिससे क्षेत्र में संपादक अनिल अग्रवाल की लोकप्रियता का सहज अंदाजा लगाया जा सकता है.
बीती रात आयोजित इस सत्कार समारोह में हाजी रफीउल्ला पठान, अदिल राशीद उर्फ रज्जूभाई, वाजीद खान सर, शब्बीर भाई ट्रांसपोर्ट, इरफान शेख, निजामोद्दीन सर, नदीमुल्ला, सादिक मंसूरी, इरफान भाई अंजनगांव, जलालोद्दीन साहब, नासीर उर्फ कन्नूभाई, आरिफ सर, जावेद सर, वकील भाई टीसी, अकील आफताब, इब्राहीम सर, मोहम्मद जुबेर, नवेद इकबाल, जहांगीर पठान सर, मलिक भाई, मुफ्ती अजीम साहब, नईम भाई मोर्शी, अकील बाबू साहब, अहमद पटेल साहब, ओवैस भाई, जुनेद शेख, नवेद मास्टर, राजाभाई, अफीस भाई सहित क्षेत्र के अनेकों गणमान्य उपस्थित थे.

Back to top button