राउलगांव फैक्ट्री विस्फोट, 21 अधिकारियों पर सदोष मनुष्यवध

9 गिरफ्तार, सीएम ने दिए जांच के आदेश

नागपुर/ दि. 2 – काटोल तहसील के राउलगांव में रविवार सबेरे डिटोनेटर बनानेवाली कंपनी में हुए अत्यंत भयंकर विस्फोट के सिलसिले में पुलिस ने एसबीएम एनर्जी लिमिटेड के 21 वरिष्ठ अधिकारियों पर बीएनएस की धारा 105 अंतर्गत सदोष मनुष्य वध का केस दर्ज किया है. कंपनी के मालिक संजय चौधरी और अन्य संचालक, प्लांट हेड तथा मैनेजर पर भी अपराध दर्ज किया गया है. फैक्ट्री में हुए भयंकर हादसे में 18 महिला कामगारों की दर्दनाक मृत्यु हो गई.
पुलिस ने बताया कि 9 आरोपियों को गत रात धरपकड करते हुए गिरफ्तार किया गया. इस बीच मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस और पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने घटना की सघन जांच के आदेश जारी कर प्रधानमंत्री राहत कोष से 2 लाख और राज्य सरकार की ओर से 5- 5 लाख रूपए सानुग्रह राशि मृतकों के परिजनों को देने की घोषणा की गई है. आग बढ जाने से राहत व बचाव कार्य में भी बाधा आयी थी.

Back to top button