सडक हादसे में घायल हुए युवक की मौत

महाजनपुरा- माताखिडकी मार्ग की घटना

अमरावती/दि.2- अमरावती शहर के महाजनपुरा- माताखिडकी मार्ग पर सडक हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए एक 25 वर्षीय युवक की आज सुबह शहर के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मृत्यु हो गई. मृतक युवक का नाम आसीर कॉलोनी निवासी यासीर जमील मो. साबीर है.
जानकारी के मुताबिक मृतक युवक यासीर जमील यह इलेक्ट्रीक और प्लबिंग का काम करता था. रविवार को वह काम पर गया था. वर्तमान में रमजान महीना रहने से यासीर जमील भी रोजे कर रहा था. वह दोपहर 1.30 बजे की काम पर से अपनी दुपहिया वाहन पर माताखिडकी रोड से नमाज केे लिए आ रहा था. तब बीच रास्ते में कोई बीच में आने से उसने अपनी दुपहिया को अचानक ब्रेक मारे, इस कारण उसका संतुलन बिगड गया और वह दुपहिया से नीचे गिर पडा. हादसे में उसके सीर पर गंभीर चोटे आने से नागरिकों ने उसे शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती किया. जहां उपचार के दौरान सोमवार को सुबह उसकी मृत्यु हो गई. मृतक यासीर जमील ही घर का जीम्मेदार सदस्य था. दो माह बाद यासीर जमील के बहन का निकाह है, ऐसे में यासीर की हादसे में मृत्यु हो जाने से परिवार पर दुखों का पहाड टूट पडा हैं. क्षेत्र में इस घटना से शोक व्याप्त हैं.

Back to top button