मनपा स्कूल में लगी भीषण आग, बडा हादसा टला

शाला का साहित्य जलकर राख, भारी क्षति

* प्रशासन द्वारा जांच शुरू
अमरावती / दि. 4- नागपुरी गेट थाना क्षेत्र के मनपा शाला नंबर 1 (लाल स्कूल) में मंगलवार 3 मार्च की रात अचानक आग लग गई. आग इतनी भीषण थी कि इस आग में शाला का काफी साहित्य जलकर राख हो गया. मध्यारात्रि के बाद इस आग को काबू में किया गया. आग लगने का कारण पता नहीं चल पाया है. प्रशासन ने मामले की जांच शुरू की है.
जानकारी के मुताबिक नागपुरी गेट परिसर के मैदान में मनपा शाला नंबर 1 (लाल स्कूल) है. इस शाला के पास बरगद के पेटो की टहनियां रखी हुई थी. इन टहनियों को किसी ने आग लगा दी. जो देखते ही देखते परिसर में काफी फैल गई और उसने विकराल रुप धारण कर लिया. रात का समय रहने से किसी का इस तरफ तत्काल ध्यान नहीं गया और शाला को आग ने अपनी चपेट में ले लिया. आग इस कदर बढ़ती चली गई कि शाला की ऊपरी मंजिल तक पहुंच गई. आग की लपटो को देख घटनास्थल की तरफ नागरिक दौड पडे. तत्काल दमकल विभाग को घटना की जानकारी दी गई. जानकारी मिलते ही अग्निशमन दल घटनास्थल आ पहुंचा. घटनास्थल पर नागरिकों की भारी भीड जमा हो गई थी. दमकल कर्मियों ने अथक प्रयास कर दो घंटे के बाद इश भीषण आग को देर रात काबू में कर लिया. लेकिन तब तक शाला का साहित्य भारी मात्रा में जलकर राख हो गया था. आग लगने का कारण पता नहीं चल पाया है. रंगपंचमी के कारण अवकाश का दिन रहने और आग रात के समय लगी रहने से बडा अनर्थ टल गया. प्रशासन द्वारा मामले की जांच की जा रही है.

Back to top button