हाथ में चाकू लेकर दहशत मचाता युवक धरा गया

क्राईम ब्रांच की कार्रवाई

अमरावती/दि.5 – क्राईम ब्रांच के दल ने पेट्रोलिंग के दौरान मिली जानकारी के आधार पर एक 36 वर्षीय युवक को पुराने बायपास रोड स्थित राहुल नगर गेट के पास हाथ में चाकू लेकर दहशत मचाते हुए गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम पठाण चौक निवासी अजहर खान जुरावर खान हैे.
जानकारी के मुताबिक क्राईम ब्रांच का दल बुधवार 4 मार्च की रात पेट्रोलिंग कर रहा था तब उन्हें जानकारी मिली की राहुल नगर परिसर में एक युक हाथ में चाकू लेकर दहशत मचा रहा है. इस जानकारी के आधार पर क्राईम ब्रांच के दल ने तत्काल घटनास्थल पहुंचकर संबंधित युवक को गिरफ्तार कर उसके पास से चाकू जब्त कर लिया. आरोपी का नाम अजहर खान जुरावर खान बताया जाता है. उसके खिलाफ फ्रेजरपुरा थाने में आर्म एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया हैं.

Back to top button