दुग्धपूर्णा के संचालक बालकिशन पाण्डेय का मना जन्मदिन
सीपीडीए व समृद्धि परिवार के सदस्यों ने दी शुभकामनाएं

अमरावती /दि.6 – स्थानीय राजकमल चौक स्थित दुग्धपूर्णा प्रतिष्ठान पर आज कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेड (सीपीडीए) तथा समृद्धि परिवार की ओर से दुग्धपूर्णा के संचालक एवं सीपीडीए के सलाहकार बालकिशन पाण्डेय को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं. इस अवसर पर उपस्थित सदस्यों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनके स्वस्थ, सुखद एवं दीर्घायु जीवन की कामना की. कार्यक्रम में सामाजिक सौहार्द का वातावरण रहा और सभी ने बालकिशन पाण्डेय के सामाजिक एवं व्यावसायिक योगदान की सराहना की.
इस मौके पर प्रमुख रूप से सीपीडीए की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य श्याम शर्मा सहित राजेंद्र अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, हितेश केडिया, रवि कडु, हरिश सिरवानी, राजेंद्र केवले, संजय अग्रवाल, सतीश पुरोहित, संदीप खेडकर, विजय इंगले, योगेंद्र गुप्ता, सुदेश पनपालिया, नरेंद्र चूडासामा, अमित सरवाइया, गोपाल पांडे, महेश दुबे, नंदकिशोर चांडक, नितिन उंबरकर, राजेश सैनी, मनीष सिंगई सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे. सभी उपस्थितजनों ने बालकिशन पाण्डेय को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.





