विशाल पनपालिया बने धामनगांव लायंस क्लब के नए अध्यक्ष
अयोध्या में संपन्न हुआ 33वां पदग्रहण समारोह

* मनोज मुंदड़ा सचिव और प्रफुल्ल पोल कोषाध्यक्ष चुने गए
धामनगांव रेलवे /दि.13 – धामनगांव रेलवे लायंस क्लब का 33वां पदग्रहण समारोह हाल ही में श्रीराम जन्मभूमि की पावन नगरी अयोध्या में उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ. इस अवसर पर शहर के प्रसिद्ध ठेकेदार लायंस विशाल पनपालिया को सर्वसम्मति से धामनगांव लायंस क्लब का अध्यक्ष चुना गया.
नई कार्यकारिणी में लायंस मनोज मुंदड़ा को सचिव तथा लायंस प्रफुल्ल पोळ को कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई. 7 अगस्त को अयोध्या में आयोजित समारोह में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायंस विजय पालीवाल, नागपुर ने सबसे पहले अध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्ष (झडढ) सदस्यों को पद की शपथ दिलाई. इसके बाद क्लब के अन्य सदस्यों का भी शपथ ग्रहण कराया गया. विशेष बात यह रही कि लायंस विजय पालीवाल के हाथों यह 150वां शपथ ग्रहण समारोह था. कार्यक्रम में रीजन चेयरपर्सन लायंस विलास बुटले तथा साप्ताहिक नया भारत के संपादक अशोक मुंदड़ा प्रमुख रूप से उपस्थित रहे. इस अवसर पर लायंस एड. रमेशचंद्र चांडक, रामराव अटकारे, सुरेश लोहिया, रामेश्वर चांडक, पूर्व अध्यक्ष अतुल भोगे, आशीष मुंदड़ा सहित क्लब के अनेक पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित थे. प्रसन्न भंडारी, कमल टावरी, मेयर निस्ताने, आशीष पनपालिया, मुस्तफा बोरा, पवन राठी, राजू पुरोहित, संजय वर्मा, योगेश मुंदड़ा, रमेश ठाकरे और विजय रोगे सहित अन्य सदस्यों ने भी शपथ ग्रहण की. अध्यक्ष विशाल पनपालिया ने कहा कि लायंस क्लब का उद्देश्य सेवा गतिविधियों के माध्यम से समाज के जरूरतमंद लोगों तक सहायता पहुंचाना और सामाजिक जिम्मेदारी को मजबूत करना है. कार्यक्रम का संचालन लायंस प्रसन्न भंडारी ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन लायंस मनोज मुंदड़ा ने किया.
* पूरे वर्ष सेवा कार्यों का खाका प्रस्तुत
नवनिर्वाचित अध्यक्ष लायंस विशाल पनपालिया ने अपने कार्यकाल के दौरान किए जाने वाले सामाजिक सेवा कार्यों की रूपरेखा प्रस्तुत की. उन्होंने कहा कि क्लब की ओर से वर्षभर समाज के जरूरतमंद वर्गों के लिए विभिन्न उपक्रम चलाए जाएंगे. इनमें वृक्षारोपण, मेडिकल चेकअप कैंप, रक्तदान शिविर, जरूरतमंद बच्चों को स्कूल यूनिफॉर्म एवं शैक्षणिक सामग्री का वितरण प्रमुख रूप से शामिल हैं. इसके अलावा गरीबों के लिए पानी की प्याऊ, कमजोर वर्ग की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सिलाई मशीनों का वितरण तथा दिव्यांग नागरिकों को ट्राईसाइकिल, कुर्सी और फोल्डिंग पलंग जैसी आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराने की योजना भी उन्होंने रखी.





