बुजूर्ग शिक्षिका के साथ 30 लाख रुपए की जालसाजी
रकम वापिस मांगने पर दी जान से मार देने की धमकी

* 80 वर्षीय बुजूर्गा की शिकायत पर खोलापुरी गेट पुलिस ने शुरु की जांच
अमरावती/दि.6 – स्थानीय खोलापुरी गेट पुलिस थाना क्षेत्र अंतर्गत न्यू म्हाडा कॉलोनी निवासी सुशीला रामदास माकोडे नामक 80 वर्षीय बुजूर्ग महिला के साथ उसकी बेटी के परिचय में रहनेवाले प्रवीण अरुण खेडकर नामक व्यक्ति द्वारा 30 लाख रुपए की जालसाजी करने और बुजूर्ग महिला द्वारा अपनी रकम वापिस मांगने पर उसे जान से मार देने की धमकी देने का मामला सामने आया है. जिसे लेकर मिली शिकायत के आधार पर खोलापुरी गेट पुलिस ने बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज करते हुए जांच करनी शुरु कर दी है.
शिकायतकर्ता सुशीला माकोडे के मुताबिक वह सेवानिवृत्त शिक्षिका हैं. उसे चार बेटी और एक बेटा हैं. इन सभी का विवाह हो गया हैं और अपने अपने घर रहते हैं. सुशिला के पति का वर्ष 2023 में निधन हो गया. उन्होंने अपना घर 63 लाख रुपए में बेचा और दो किराए के कमरो में रहती थी. उसकी एक बेटी जिला परिषद शाला में शिक्षिका हैं. उसी की पहचान आरोपी प्रफुल खेडकर के साथ हुई और वह सुशील माकोडे के घर आना-जाना करता था. मकान बेचने के बाद घर में वृध्द महिला के पास आए पैसों में से 30 लाख रुपए आरोपी प्रफुल ने ही बैंक में जमा करवा दिए. जबकि 30 लाख रुपए सुशीला ने अपने पास रखे थे. लेकिन बाद में प्रफुल खेडकर को फ्लैट लेना था. इस कारण उसने सुशीला से 30 लाख रुपए उधार मांगे और कहा कि कर्ज मिलने पर वह पैसे वापस लौटा देंगा. इस बाबत उसने स्टैंम्प पेपर पर लिखकर भी दिया और 40 लाख रुपए के चेक हस्ताक्षर कर दे दिए. घर के जैसे संबंध रहने से सुशीला ने यह व्यवहार किया. इस दौरान आरोपी प्रफुल्ल खेडकर न्यू म्हाडा कॉलोनी में शिकायतकर्ता महिला को 9 लाख रुपए का फ्लैट भी लेकर दिया. लेकिन बाद में सुशीला अपने पैसों की मांग करती थी तब प्रफुल टालमटोल जवाब देता था. इस कारण सुशीला ने प्रफुल द्बारा दिए गए चेक बैंक में विड्रॉल के लिए डाले तब वह बाउंस हो गए. सुशीला के मुताबिक चेक बाउंस की केस कोर्ट में चालू हैं. अब प्रफुल खेडकर सेवानिवृत्त इस वृध्द महिला को जान से मारने की धमकी दे रहा हैं. पुलिस में शिकायत करने पर मार डालने की धमकी देता हैं. चेक बाउंस की केस में कोर्ट में आने पर भी प्रफुल उसे धमकाने लगा हैं. इस कारण भयभीत हुई 80 वर्षीय सुशीला माकोडे ने खोलापुरी गेट थाने में दर्ज की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी प्रफुल खेडकर के खिलाफ बीएनएस की धारा 115 (2), 131, 352, 333 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की हैं.





