युवक व्यसनों से दूर रहे

पुलिस महानिरीक्षक रामनाथ पोकले का आवाहन

अमरावती / दि.10 छत्रपति शिवाजी महाराज का जीवन साहस का प्रतीक है. उन्होंने अपने कार्यकाल में साहस दिखाकर गडकिलो का निर्माण किया. उनकी परंपरा का जतन करने के लिए युवकों को आज शारीरिक रूप से सक्षम होना होगा. इसके लिए वे व्यसनों से दूर रहे और सायबर ठगी से सावधान रहे. ऐसा आवाहन अमरावती परिक्षेत्र के विशेष पुलिस महानिरीक्षक रामनाथ पोकले ने युवकों से किया. महाराष्ट्र शासन के उच्च व तंत्र शिक्षण विभाग, राष्ट्रीय सेवा योजना कक्ष व संत गाडगेबाबा विद्यापीठ द्बारा 7 से 11 मार्च के दौरान चिखलदरा स्थित वन प्रशिक्षण संस्था में आयोजित राज्यस्तरीय साहसी क्रीडा शिविर के उदघाटन के अवसर पर वे बोल रहे थे. उनके हस्ते साहसी क्रीडा शिविर का उद्घाटन किया गया.
कार्यक्रम की अध्यक्षता संगाबा विद्यापीठ के कुलगुरू डॉ. मिलिंद बारहाते ने की. इस समय राष्ट्रीय सेवा योजना कक्ष, मंत्रालय मुंबई के राज्य संपर्क अधिकारी तथा विशेष कार्यकारी अधिकारी डॉ. मिलिंद काले, अधिसभा सदस्य डॉ. जयंत वडतकर, प्राचार्य डॉ. राजेश जयपुरकर, स्वाति पोकले, रासेयो संचालक डॉ. नीलेश कडू, विद्यार्थी विकास संचालक डॅा. राजीव बोरकर तथा पांचों जिले के रासेयो जिला समन्वय उपस्थित थे.

Back to top button