मनपा झोन 4 में सफाई ठेके को ढाई लाख जुर्माना
पर्याप्त सफाई कर्मी और गाडियों का अभाव

* सहायक आयुक्त शिंदे द्वारा कार्रवाई
अमरावती/दि.11 – महापालिका में जनता का राज आने से साफ-सफाई के मुद्दे पर पदाधिकारी के साथ-साथ अधिकारी भी सख्त हो रहे हैं. जिसमें बडनेरा झोन क्रमांक-4 के सहायक आयुक्त धनंजय शिंदे ने कडा रुख अपनाया. सफाई ठेकेदार को गत 5 दिनों से लगातार दंडित किया गया है. रोजाना 50 हजार रुपए जुर्माना किये जाने की जानकारी शिंदे ने अमरावती मंडल से बातचीत में दी. उल्लेखनीय है कि, साफ-सफाई के मुद्दे पर जनदबाव के कारण नगरसेवक भी आक्रमक है. कुछ दिनों पहले आहूत खास आमसभा में नगरसेवकों ने सफाई के विषय पर प्रशासन को जमकर आडे हाथ लिया था. इस बीच मनपा झोन 3 में भी सफाई ठेके पर एक्शन लिये जाने की खबर है. किंतु दोपहर तक इसकी पुष्टी नहीं हो पायी थी.
* वाहन और कर्मी की कमी
मनपा झोन-4 अंतर्गत चार प्रभाग समाहित है. वहां सहायक आयुक्त ने निरीक्षण किया तो पांचों ही दिन सफाई कर्मियों की अपेक्षित संख्या कम नजर आयी. उसी प्रकार कचरा ढोने के लिए जितनी गाडियां ठेके में निहित है, उससे भी कम वाहन रहने से तुरंत रोज 50 हजार का जुर्माना सफाई ठेकेदार को किया गया है. इस प्रकार ढाई लाख रुपए का जुर्माना वसूल किये जाने की जानकारी अधिकृत सूत्रों ने अमरावती मंडल को दी. उल्लेखनीय है कि, प्रभागों में 20 सफाई कामगार और 10 वाहन अनिवार्य किये गये हैं. इसके बावजूद ठेकेदार मनपा की इन शर्तों को पूरा नहीं कर रहे. जिससे कडा एक्शन लेना पड रहा है.
* भारी जन दबाव
महापालिका प्रशासन पर सफाई के कामकाज को लेकर जबरदस्त जन दबाव बना हुआ है. जन प्रतिनिधि भी इस मुद्दे पर जनअपेक्षाओं के कारण आक्रमक है. फलस्वरुप सफाई ठेका का कामकाज सभी की निगरानी में है. लोग भी अपने एरिया में नालियों सहित कचरे के ढेर लगे होने की शिकायतों का अंबार लगा रहे हैं.
* क्या कहना है प्रशाासन का
कचरा निर्मूलन शहर करने के लिए मनपा ने मापदंड निर्धारित कर सफाई का ठेका दिया है. ऐसे में मापदंडों के अनुरुप संख्या में कर्मचारी और वाहन न रहने से साफ-सफाई ढंग से नहीं होने की शिकायत सभी करते हैं. जिसके कारण प्रशासन को भी दंड लगाना पड रहा है. दूसरी ओर जनप्रतिधिनियों का कहना है कि, केवल दंड लगाने से काम नहीं चलेगा. सफाई का मुद्दा बडा है. इस पर संबंधित ठेकेदार को सख्त ताकीद की जानी चाहिए.





