… या तेरा गर्भपात कर, अन्यथा गोलियां खाकर मर जा!
विधवा बहू पर ससुराल में अत्याचार

* पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
अमरावती/दि.17 -पति के निधन के बाद आधार देने की बजाय पेट के गर्भ को मिटाने के लिए विधवा बहू पर अमानवीय अत्याचार किए जाने की घटना सामने आई हैैं. इसमें नांदगांव पेठ पुलिस ने रविवार को सास-ससुर समेत पांच लोगों के खिलाफ मिलीभगत कर बहू को शारीरिक व मानसिक रूप से परेशान कर गर्भपात के लिए धमकाने का मामला दर्ज किया हैं.
शिकायत के मुताबिक पीडित महिला स्नेहा (26) का विवाह अकोला के बडी उमरी निवासी गजानन से हुआ था. कुछ समय पूर्व बिमारी के कारण गजानन की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई. शिकायतकर्ता को पहले ही एक बेटी है. पति के निधन के पूर्व फिर से गर्भवती थी. पति के निधन के बाद ससुराल के सदस्यों ने सहायता का हाथ बढाने की बजाए बहू पर अत्याचार शुरू कर दिए. ससुराल के सदस्यों ने शिकायतकर्ता को गर्भपात करने लगातार प्रताडित किया. इतना ही नहीं बल्कि परिचित डॉक्टर से गर्भपात करवाएंगे अथवा गोलियां खाकर मर जा ऐसी धमकी भी दिए जाने का आरोप शिकायत में दर्ज हैं. इन प्रताडना व गालीगलौच के कारण पीडित महिला ने पुलिस की शरण ली. पीडित महिला की शिकायत पर नांदगांव पेठ पुलिस ने सास, ससुर, दो ननद और जेठ के खिलाफ पारिवारिक अत्याचार का मामला दर्ज किया है. अमरावती शहर महिला सेल के पास प्राप्त हुए आवेदन की जांच के दौरान समझौता नहीं हो पाया. इस कारण यह मामला दर्ज किया गया. थानेदार दिनेश दहातोंडे के नेतृत्व में हेड कांस्टेबल सतीश भोंगाडे मामले की आगे जांच कर रहे है.





