आवागल में बीएसएनएल की सेवा पडी ठप
नागरिकों का संपर्क खंडित

* तत्काल उपाय करने की सरपंच और ग्रामीणों की डिमांड
चूरणी /दि.17 – चिखलदरा तहसील के आवागल ग्राम में कुछ दिनों से बीएसएनएल की सेवा पूर्ण रुप से ठप हो जाने के कारण बाहरी जगत से संपर्क टूट जाने की परिस्थिति पैदा हुई है. ग्रामीणों का मोबाइल फोन पर संवाद, इंटरनेट पर काम अथवा प्रशासकीय महत्वपूर्ण कार्यों में रुकावट आ रही है. आवागल दुर्गम भाग में स्थित है. सरकारी फोन कंपनी बीएसएनएल ही मुख्य दूर संचार सेवा साधन है. सेवा खंडित होने से विद्यार्थियों को शासकीय कागजात भेजना, बैंकिंग व्यवहार एवं आपात स्थिति में किसी को संपर्क करना का मुश्किल हो रखा है.
गांव के सरपंच ने आवागल की फोन सेवा तत्काल ठीक करने की मांग की है. ग्रामीणों को काफी दिक्कत जा रही है. लोगों का रिश्तेदारों से संपर्क नहीं हो पा रहा. जिसके लिए उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड रहा है. ग्रामीणों ने सरकारी बिजली कंपनी से अपना तकनीकी बिगाड दूर करने और संवाद तथा इंटरनेट सुविधा पहले के समान दुरुस्त करने की मांग की है.





