उडान 2026 स्नेहमिलन समारोह उत्साह के साथ संपन्न

विद्यार्थियों ने लिया उत्स्फुर्त सहभाग

अमरावती / दि.18 -स्थानीय कठोरा नाका स्थित रंगोली लॉन में ‘उडान इंजीनियर्स मल्टीपर्पज सोसायटी’ की ओर से ‘उडान 2026’ स्नेहमिलन समारोह उत्साहपूर्ण और प्रेरणादायी वातावरण में संपन्न हुआ. इस अवसर पर विद्यार्थियों ने बडी संख्या में सहभाग लिया और संस्था के कार्यो को लेकर विश्वास व्यक्त किया. समारोह की अध्यक्षता रंगोली समूह के अध्यक्ष व पूर्व पार्षद नितिन देशमुख ने की तथा प्रमुख अतिथि के रूप में निवासी उपजिलाधिकारी संतोष काकडे उपस्थित थे.
इस अवसर पर अपने प्रास्ताविक भाषण में संस्थाध्यक्ष इंजी. नीलेश चौधरी ने संस्था की स्थापना से लेकर अब तक किए गये कार्यो की समीक्षा की. वहीं निवासी उपजिलाधिकारी संतोष काकडे ने अपने संबोधन में संस्था के अभिनव और समाजोपयोगी कार्यो की प्रशंसा कर भविष्य में भी ऐसे कार्य शुरू रखने का आवाहन किया. समारोह के दौरान इंजी. पीयूष हांडे द्बारा विकसित की गई संस्था की www.uddan.org.in वेबसाइट पर संस्था के विविध उपक्रमों की सविस्तार जानकारी उपलब्ध करवाई तथा पराक्रमी महादजी शिंदे के जीवन पर आधारित एक ऐतिहासिक नाटक भी प्रस्तुत किया गया.
उपस्थित दर्शकों को इतिहास की अनुभूति दिलाने के साथ आर्थिक दुर्बल घटक के विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति प्रदान की गई व विविध नामांकित कंपनियों में प्लेसमेंट प्राप्त विद्यार्थियों का विशेष सत्कार कर उनकी सफलता पर गर्व किया गया तथा सोशल मीडिया के प्रभावी व्यवस्थापन करनेवाले सदस्यों का भी सम्मान किया गया. समारोह में इंजी. गौरव मोहोड, इंजी. नीलेश चौधरी, इजी. अक्षय मोहल्ले, मोहिनी धोंडे, इंजी. अश्विन पवार, इंजी. तुषार देशमुख, इंजी. शिवराज कालने ने, इंजी. तुषार थोटे, इंजी. अभिजीत देशमुख, इंजी्. राजू ठेंग, इंजी् मनोज साबले, इंजी. मोहिनी देशमुख, इंजी. वैदही वरघट उपस्थित थे.

 

Back to top button