बोलेरा-दुपहिया की आमने-सामने भिडंत में दो युवकों की मौत

यवतमाल जिले के मानोली-घाटंजी मार्ग की घटना

घाटंजी /दि.19 – बोलेरो वाहन और दुपहिया के बीच में हुई आमने-सामने भिडंत में दो युवकों की मृत्यु हो गई. यह घटना मानोली-घाटंजी राज्य मार्ग के मोड पर 17 मार्च की शाम घटित हुई. मृतक युवकों के नाम आकपुरी निवासी गजानन आडे (26) और प्रज्वल चतारे (20) हैं.
जानकारी के मुताबिक गजानन आडे और प्रज्वल चतारे एमएच 29-सीडी-1788 क्रमांक की दुपहिया पर सवार होकर घाटंजी से जा रहे थे. तब शिरोली से आनेवाले एमएच 29-सीएम-0271 क्रमांक के बोलेरो वाहन और दुपहिया के बीच आमने-सामने भिडंत हो गई. दुर्घटना इतनी भीषण थी कि दुपहिया पर सवार गजानन और प्रज्वल गंभीर रूप से घायल हो गए. पुलिस ने नागरिकों की सहायता से घायलों को घाटंजी के ग्रामीण अस्पताल में भर्ती किया. लेकिन हालत गंभीर रहने से दोनों को यवतमाल रेफर किया गया. गजानन आडे की बीच रास्ते में ही मृत्यु हो गई. जबकि प्रज्वल चतारे को आगे के उपचार के लिए नागपुर ले जाया गया, जहां उसने दम तोड दिया. मानोली-घाटंजी मार्ग का मोड खतरनाक है. यहां बार-बार दुर्घटना होती हैं. प्रशासन की तरफ से उपाययोजना न किए जाने से नागरिकों में तीव्र रोष व्याप्त हैं.

Back to top button