अमरावती के ‘स्विंग जोन’ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ
साहू समाज प्रीमियर लीग सीजन-1 का 22 मार्च से

* अमरावती मंडल मीडिया पार्टनर
अमरावती/दि.19 – शहर के खेल प्रेमियों और साहू समाज के युवाओं के लिए हर्ष का विषय है कि आगामी 22 मार्च से 25 मार्च 2026 तक साहू समाज प्रीमियर लीग (सीजन-1) का भव्य आयोजन होने जा रहा है. गोपाल नगर चौक, बडनेरा रोड स्थित डी-मार्ट के पास ’स्विंग ज़ोन’ में यह बॉक्स क्रिकेट टूर्नामेंट रोजाना शाम 5 बजे से शुरू होगा.
* तैयारियां जोरों पर, खिलाड़ियों का चयन संपन्न
आयोजक रोहित गुप्ता, सुशील साहू, शरद नागरिया और यश गुप्ता ने बताया कि सीजन-1 के लिए खिलाड़ियों का चयन ‘लकी ड्रा’ के माध्यम से सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है. अब सभी 10 टीमें मैदान पर उतरने के लिए बेताब हैं और खिलाड़ियों का अभ्यास (प्रैक्टिस) बड़े जोर-शोर से शुरू हो चुका है.
* ये 10 टीमें दिखाएंगी दम
इस लीग में खिताबी जंग के लिए ये टीमें मैदान में उतरेंगी. श्रीहरि वॉरियर, किसना राइडर्स, 56 भोग हिटर्स, फोर सीजन ब्लास्टर, शिवन्या स्ट्राइकर, सियाराम सुपरहीरोज, साउथ किचन ब्लास्टर, मैजीकल मनगीत , प्रियांश प्रॉपर्टी सुपर किंग और गुड डे रॉयल.
* प्रमुख प्रायोजक एवं सहयोगी
कार्यक्रम का सफल प्रबंधन ‘रितिरिवाज इवेंट्स’ (अमन साहू) द्वारा किया जा रहा है. इस खेल महोत्सव के टाइटल स्पॉन्सर यूनिटी कंस्ट्रक्शन हैं. अन्य सहयोगियों में सम्राट पटाखा भंडार (स्पॉन्सर), भारत गिलावड़ा सेंटर व बीएन डेवलपर (को-स्पॉन्सर) और श्रीराम चाट सेंटर (फूड पार्टनर) शामिल हैं. आयोजन समिति ने सभी समाज बंधुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस प्रथम सीजन को सफल बनाने की अपील की है.