जेवड नगर के लोगों को पीआर कार्ड दें

सैकडों धमके कलेक्ट्रेट

अमरावती /दि.23 – संत गाडगे बाबा मानव सेवा संस्था के नेतृत्व में जेवड नगर-दस्तूर नगर के लोग आज पीआर कार्ड की मांग लेकर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे. उन्होंने कलेक्टर को निवेदन दिया. जिसमें राज्य सरकार के आश्वासन का उल्लेख कर पीआर कार्ड देने की मांग की. जिससे उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना और अन्य शासकीय योजनाओं का लाभ प्राप्त हो सके.
निवेदन देते समय सैकडों की संख्या में स्त्री-पुरुष मौजूद थे. उनमें संजय जाधव, मनोहरसिंह ठाकुर, कुसुम राठोड, विक्की यादव, गौरी यादव, शिवप्रसाद पाटणे, संतोष अडिकने, सागर मारहाने, अमित मारहाने, लीला भगत, पूजा उंबरकर, अनिता इंगोले, नारायण मनवर, प्रेम ठाकुर, नरेंद्र ढवले, अनिता ढवले, गंगाधर शेलके, भूषण फरतोडे, तारा भांडे, भारती खंडारे, गजानन खंडारे, प्रतीक्षा खंडारे, करण खंडारे, आरती खंडारे, विजया शिंगणे आदि की उपस्थिति रही.

 

Back to top button