लाडली बहना योजना का लाभ दें
जिलाधीश कार्यालय पहुंची महिलाएं

* केवायसी के बहाने हटाये गये नाम का आरोप
अमरावती /दि.23 – मुख्यमंत्री लाडली बहन योजना का पहले के समान लाभ देने की मांग लेकर राष्ट्रीय प्रधान मुखिया सरपंच सदस्य के नेतृत्व में सैकडों महिलाएं आज यहां जिलाधिकारी कार्यालय धमकी. उन्होंने केवायसी के नाम पर उनके नाम योजना से हटाये जाने का आरोप किया. सरकार और प्रशासन की कालगुजारी की लानत मलानत की. उन्होंने आरोप किया कि, जानबुझकर महिलाओं को लाभ से वंचित किया जा रहा है. उनका कहना रहा कि, हम में से किसी भी महिला के पास फोरविलर नहीं है, आयकर नहीं भरते है, फिर भी योजना से नाम हटा दिये गये हैं. अपने आधार नंबर सहित उन्होंने निवेदन जिलाधीश को सौंपा.
आंदोलन में शिरीन बानो हसीन खान , जैबुनी अब्दूल सलीम, शमीम बी शेख नासिर, समीना परवीन मो. कलाम, जकीया अंजुम सै. सलीम, हीना परवीन निजाम खान, सलीमा बानो शेख फारुख, जयश्री रामेश्वर विटकरे, वनिता रेहपांडे, कल्पना करपति, सुमन देशकर, शारदा कोेडपे, पार्वती राउत, वैष्णवी चौधरी, माधुरी बन, मंगला कांबले, रेखा ठाकरे, प्रभा लसवंते, शालू खंडारे, संगीता खंडारे, मंगला हिवराले और अन्य अनेक का समावेश रहा.





