अशोक खरात करता था महिलाओं का ब्रेन वॉश
सीएम का सदन में बडा बयान

* सिन्नर के भोंदू बाबा के किस्से विधानसभा में
मुंबई/दि.23 – मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नाशिक के सिन्नर स्थित भोंदू बाबा अशोक खरात के कारणामों के विषय में विधानसभा में बडा बयान दिया. विजय वडेट्टीवार, भास्कर जाधव, नाना पटोले और विपक्ष के अन्य सदस्यों के संताप और मांग पर सीएम ने स्वयं बयान देते हुए कहा कि, अशोक खरात महिलाओं का ब्रेन वॉश कर देता था. इस बारे में पूरी जांच की जाएगी. यह गंभीर मामला है. तथाकथित शक्तियों का दुरुपयोग कर महिलाओं का शोषण और दुष्क्रित्य किये जाने के मामले सामने आये हैं.
मुख्यमंत्री फडणवीस गृहविभाग भी संभाल रहे हैं. उन्होंने कहा कि, वे सदन को आश्वस्त करना चाहते हैं कि, इस संदर्भ में पुलिस ने जो कार्रवाई की है, ट्रैप तैयार कर कार्रवाई किये जाने का दावा कर सीएम ने कहा कि, कोई सामने आने तैयार नहीं था. ऐसे में महिला को धीरज बंधाकर उसकी शिकायत ली गई और अभी भी कई महिलाएं शिकायत देने आगे आ रही है. सीएम ने कहा कि, वे स्पष्ट कर देना चाहते है कि, कार्रवाई भले ही आज हुई. किंतु उसकी तैयारी पहले से ही शुरु थी. गत 10 मार्च को ही दूसरे जिले की एक शिकायत का उपयोग कर अशोक खरात का लुकआउट नोटिस निकाला गया था. जिससे वह विदेश नई भाग सकता था. पूरी कार्रवाई कर कल सदन में विस्तृत निवेदन करने की बात भी मुख्यमंत्री ने कही.
सीएम ने कहा कि, पक्ष-विपक्ष दोनों ही ओर के सदस्यों से वे इतना ही चाहते है कि, प्रकरण पर राजनीति नहीं होनी चाहिए. यह महिलाओं के सम्मान का संवेदनशील विषय है. इसलिए स्वयं रखकर बयान देना उचित रहेगा.

* खरात से मिलने वालो की टेस्ट करें
कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने सदन में कहा कि, कैप्टन खरात से मिलने वाले सभी की सरकार को एचआईवी टेस्ट करवानी चाहिए. अन्यथा संसर्गजन्य रोग से सभी की मृत्यु हो सकती है. वडेट्टीवार ने कहा कि, प्रगतीशील कहलाते महाराष्ट्र में इस तरह की घटना हो रही है. अनेक आईएएस, आईपीएस और राजस्व विभाग के अधिकारियों का भी इसमें समावेश है. वडेट्टीवार ने कहा कि, खरात प्रकरण से महाराष्ट्र की बदनामी हुई है. प्रकरण का पर्दाफाश होने के बाद भी 3 आईएएस अधिकारी एक होटल में रुककर खरात को बचाने का प्रयास करने का आरोप वडेट्टीवार ने लगाया. उन्होंने आईपीएस अधिकारियों का भी समावेश होने का दावा कर कहा कि, केवल एसआईटी जांच से यह मामला नहीं निपटेगा.





