तीन मंत्रियों की जायेगी कुर्सी

अशोक खरात प्रकरण में वडेट्टीवार का दावा

मुंबई /दि.25- ढोंगी बाबा अशोक खरात प्रकरण में महायुती सरकार के तीन मंत्रियों की विकेट जाने का दावा कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने किया है. उन्होंने कहा कि, शीघ्र सभी नाम सामने आ जाएंगे. सभी के नकाब उतर जाने का दावा कर वडेट्टीवार ने कहा कि, बस एक बार पेनड्राइव सामने आना चाहिए. उन्होंने मंत्रियों की कुर्सी जाने का बयान जिम्मेदारी से देने की बात कही. यह भी कहा कि, रुपाली चाकणकर पर सुनील तटकरे का इशारा होते ही कार्रवाई होगी. राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष चाकणकर इस विषय में नाम और वीडियो सामने आने से त्यागपत्र दे चुकी है. जबकि विपक्ष उन्हें सहआरोपी बनाने की मांग कर रहा है.
वडेट्टीवार ने दावा किया कि, उनकी सरकार ने अशोक खरात के ट्रस्ट को पानी उपलब्ध करवाया था, तो मौजूदा सरकार ने ट्रस्ट को डेढ करोड रुपए दे दिये गये. अनेक अधिकारी और राजनेताओं ने इसमें हाथ धो लेने का दावा भी कांग्रेस नेता ने किया.
वडेट्टीवार ने राज्य और केंद्र सरकार को घेरा. उन्होंने दावा किया कि, इंधन संकट के बारे में पहले सरकार बडे दावे कर रही थी. अब हकीकत से रुबरु होने का एहसास होते ही कोरोना जैसे संकट की बातें पीएम कर रहे हैं. वडेट्टीवार ने कहा कि, सरकार सर्वपक्षीय बैठक क्यों नहीं बुलाती. उन्होंने कहा कि, विस्तारित विधायक निवास में केवल दाल-चावल मिल रहे हैं. क्योंकि उनके पास गैस सिलेंडर नहीं है. नागपुर में परिवहन सेवा धराशाही हो रही है. डीजल नहीं है, तो गाडियां चलेगी कैसे.

Back to top button