फोर सीजन ब्लास्टर विजेता, प्रियांश प्रॉपर्टीज सुपर किंग उपविजेता

साहू समाज प्रीमियर लीग सीजन-1

* अमरावती मंडल मीडिया पार्टनर
* सेमी फाइनल और फाइनल देखने उमडे समाजबंधु
अमरावती /दि.26- साहू समाज प्रीमियर लीग (सीजन-1) की भारी सफलता के बीच कल शाम अंतिम चार में पहुंची टीमों के मध्य सेमी फाइनल और फाइनल मुकाबले हुए. अंतिम चार में पहुंचे दलों में फोर सीजन की टक्कर गुड डे रॉयल से, शिवान्य स्ट्राइकर भिडेंगे प्रियांश प्रॉपर्टीज सुपर किंग से हुई, जिसमें क्रमश: फोर सीजन और प्रियांश प्रॉपर्टीज सुपर किंग विजेता रहे. दोनों के बीच हुए मुकाबले में फोन सीजन ब्लास्टर ने बाजी मार ली. प्रियांश प्रॉपर्टीज सुपर किंग को रनरअप ट्रॉफी मिली.
उल्लेखनीय है कि, गत रविवार 22 मार्च को साहू समाज प्रिमियर लीग का भव्य आगाज किया गया था. उद्घाटन अवसर पर पूर्व मंत्री जगदीश गुप्ता, समाज के वरिष्ठ अशोक बसेरिया, समाज अध्यक्ष रामचंद्र गुप्ता, अरुण पटेरिया, सुनील साहू, कुसुमताई साहू, महेश साहू, नगरसेवक दीपक साहू सम्राट, पूर्व नगरसेवक राजेश साहू पड्डा, अभिनेत्री अंकिता साहू, विनोद साहू, डॉ. मनोज गुप्ता की गरिमापूर्ण उपस्थिति रही. मान्यवरों का स्वागत रोहित गुप्ता, सुशील साहू, शरद नागरिया और यश गुप्ता, अमन साहू के हस्ते किया गया.
रीतिरिवाज इवेंट मैनेजमेंट के ओनर अमन साहू की विशेष देखरेख में साहू समाज प्रिमियर लीग का आयोजन किया गया है. गोपाल नगर चौक, बडनेरा रोड स्थित डी-मार्ट के पास ’स्विंग ज़ोन’ में यह बॉक्स क्रिकेट टूर्नामेंट चल रहा है. इस लीग में खिताबी जंग के लिए ये टीमें मैदान में उतरी. रोहित साहू की श्रीहरि वॉरियर, सिद्धांत गुप्ता की किसना राइडर्स, प्रतीक साहू की 56 भोग हिटर्स, सुमित साहू की फोर सीजन ब्लास्टर, लकी गुप्ता की शिवन्या स्ट्राइकर, राहुल गुप्ता की सियाराम सुपरहीरोज, सोनल गुप्ता की साउथ किचन ब्लास्टर, मोहित गुप्ता की मैजीकल मनगीत, पंकज साहू की प्रियांश प्रॉपर्टी सुपर किंग और मनीष गुप्ता की गुड डे रॉयल के बीच टक्कर हो रही है. मुकाबलों दौरान समाज के लोगों, विशेषकर युवाओं में बडा उत्साह दिखाई दिया. आयोजन के मीडिया पार्टनर पश्चिम विदर्भ के सबसे बडे और लोकप्रिय समाचार पत्र अमरावती मंडल रहे. आयोजकों का कहना है कि, समाज की एकता और खेल भावना व विकास का प्रतीक यह आयोजन है.
* प्रमुख प्रायोजक एवं सहयोगी
कार्यक्रम का सफल प्रबंधन ‘रीतिरिवाज इवेंट्स’ (अमन साहू) द्वारा किया गया. इस खेल महोत्सव के टाइटल स्पॉन्सर यूनिटी कंस्ट्रक्शन हैं. अन्य सहयोगियों में सम्राट पटाखा भंडार (स्पॉन्सर), भारत गिलावड़ा सेंटर व बीएन डेवलपर (को-स्पॉन्सर) और श्रीराम चाट सेंटर (फूड पार्टनर) शामिल हैं. आयोजन समिति ने सभी समाज बंधुओं से शाम को हो रहे सेमी फाइनल और फाइनल मैचेस दौरान अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस प्रथम सीजन को सफल बनाने में सभी का योगदान उल्लेखनीय रहा.

Back to top button