राष्ट्रवादी के नरहरी झिरवाल फिर विवादों में

किन्नर के साथ वीडियो वायरल

* पहले उनके मंत्रालय में हो चुकी है रिश्वतखोरी
मुंबई /दि.26- राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के एक के बाद एक अनेक नेता पचडे में फंसते नजर आ रहे हैं. ताजा मामला फूड व ड्रग विभाग के मंत्री नरहरी झिरवाल का है. झिरवाल का किन्नर के साथ लेटी अवस्था में वीडियो वायरल होने के बाद हडकंप मचा है. ऐसे में कहा जा रहा है कि, पार्टी अध्यक्ष और प्रदेश की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार को कडे निर्णय लेने पड सकते हैं. नरहरी झिरवाल पहले उनके मंत्रालय में क्लर्क की रिश्वतखोरी के कारण भी चर्चा में आये थे. क्लर्क को एसीबी ने छापा मारकर हजारों की घूस लेते रंगेहाथ पकडा था.
राष्ट्रपति कांग्रेस पार्टी लगातार दिक्कत में दिखाई दे रही है. गत जनवरी मासांत में पार्टी अध्यक्ष अजीत दादा पवार की विमान दुर्घटना में मृत्यु पश्चात सुनेत्रा पवार को उपमुख्यमंत्री बनाने के साथ पार्टी अध्यक्ष भी सर्वसम्मति से चुना गया. अब सुनेत्रा पवार के बागडोर संभालते ही पार्टी नेताओं के एक के बाद एक मामले सामने आ रहे हैं.
हाल ही में नाशिक के सिन्नर के ढोंगी बाबा अशोक खरात का विषय चर्चित हुआ था. जिसके कारण महिला आयोग अध्यक्षा रुपाली चाकणकर को त्यागपत्र देना पडा. यह मामला ठंडा भी नहीं हुआ कि, अब फूड व ड्रग मंत्री नरहरी झिरवाल का चर्चित हुआ है. झिरवाल का किन्नर के साथ वीडियो वायरल होने से वे पुन: दिक्कत में बताये जा रहे हैं. विपक्ष ने मंत्री पद से झिरवाल के त्यागपत्र की मांग की है. ऐसे में राजनीतिक जानकारों की निगाहें डीसीएम सुनेत्रा पवार के निर्णय पर टीकी है. जानकार कह रहे हैं कि, सुनेत्रा पवार इस मामले में कोई निर्णय करती है या नहीं, यहीं देखने वाली बात होगी.

Back to top button