बिजली के बिल होंगे अब कम, बिजली दरों में कटौती
1 अप्रैल से नये दर होंगे लागू

मुंबई / दि.28 – महावितरण के विद्युत दर निश्चिती प्रस्ताव पर विद्युत नियामक आयोग ने आदेश देते हुए आगामी 5 साल के लिए दर में कटौती की है. इसके मुताबिक 1 अप्रैल से 1 से 100 यूनिट तक बिजली इस्तेमाल करनेवाले ग्राहकों को अब 7 रूपए 31 पैसे की बजाय 7 रूपए 10 पैसे प्रति यूनिट दर से बिजली बिल महंगा पडेगा.
महावितरण के 5 साल की बिजली दर याचिका पर आयोग ने आदेश दिया है. इसके मुताबिक घरेलू, औद्योगिक, वाणिज्यिक ग्राहकों के लिए दर 2030 तक चरणबध्द तरीके से हर वर्ष कम होगे.
उद्योगों को राहत
– उद्योगों को और व्यवसायिक ग्राहकों को सुबह 9 से शाम 5 बजे की कालावधि के बिजली इस्तेमाल के लिए पीओडी सुविधा शुरू रहनेवाली है.
– अप्रैल से सितंबर माह में 15 प्रतिशत तथा अक्तूबर से मार्च माह में 25 प्रतिशत छूट ग्राहकों को मिलनेवाली है. उत्पादन के लिए महत्व के पहले चरण में छूट दर से बिजली मिलेगी.
– उच्च दाब औद्योगिक ग्राहकों के लिए दर 10 रूपए 78 पैसे की बजाय 10 रूपए 71 पैसे होगी.
स्मार्ट मीटर धारकों को लाभ
स्मार्ट मीटर वाले घरेलू ग्राहकों को सुबह 9 से शाम 5 बजे तक बिजली इस्तेमाल के लिए प्रति यूनिट 80 पैसे छूट मिल रही थी. वह अब 85 पैसे प्रति यूनिट छूट रहेगी.
फिक्स चार्ज में बढोतरी
घरेलू ग्राहकों को 2025- 26 में 130 रूपए, 2026-27 में 135 रूपए, 2027-28 में 140 रूपए, 2028- 29 में 140 रूपए, 2029-30 में 145 रूपए फिक्स चार्ज देने पडेंगे.
बिजली दर प्रति यूनिट/ रूपए में
यूनिट पुराने दर नये दर (1 अप्रैल से लागू)
1-100 7.31 7.10
101-300 13.17 12.94
301-500 17.56 17.35
500 से अधिक 19.15 19.14





