अफवाओं के चलते पेट्रोल पंप पर भीड़

बैरल, बोतल, कैनो पेट्रोल डिझल की बिक्री

चांदुर रेलवे/दि.28 – पेट्रोल,डिझेल और घरेलू गैस किल्लत की अफवाओं के चलते अचानक शहर स्थित पेट्रोल पंपों पर ग्राहकों भीड़ उमड़ पड़ी. जिससे बुधवार और गुरुवार को शहर में स्थित सभी पेट्रोल पंप पर लंबी कतार दिखी साथ ही घरेलू गैस सिलेंडर के लिए एजेंसी, गोदामों पर ग्राहक लाइन में खड़े नज़र आ रहे हैं.
चांदूर रेल्वे शहर में भारत पेट्रोलियम 1, हिंदूस्थान पेट्रोल 2 , इंडिया आइल 3 के पंप है. सभी पंपों भरपूर मात्रा में डिझेल,पेट्रोल उपलब्ध रहनें की जानकारी जिला प्रशासन की और से मिल रहीं, वहीं सभी तेल कंपनियां डिलर पर्याप्त मात्रा में डिझेल पेट्रोल की सप्लाई न देने की बात सामने आ रही है. जिसके चलतें कहीं पेट्रोल तो कहीं डिझेल न होने की चर्चा के चलते बुधवार और गुरुवार को शहर में स्थित सभी पेट्रोल पंपों पर कतारें देखनें को मिली. ग्राहक ज़रूरत के अनुसार पेट्रोल,डिझल अपने वाहनों में भरवाने के साथ ही बैरल, बोतलों और कैनों में पेट्रोल डीजल अतिरिक्त तौर पर भरतेें दिखाई दिए. इस कारण शहर के सभी पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें लगी रहीं. वहीं घरेलू गैस सिलेंडर के लिए भी एजेंसी और गोदामों के सामने ग्राहकों की भीड़ देखनें को मिल रही हैं.

* डिलरो को सप्लाई देने में कंपनी की और से देरी
एक और प्रशासन पर्याप्त स्टॉक रहनें की बात कर रहा है। वहीं कंपनी डिलरो को पेट्रोल,डिझेल उपलब्ध करने में देरी करते दिखाई दे रही है. जिसके चलतें पेट्रोल,डिझेल न रहनें और ग्राहकों असुविधा होंने से अफवाओं से ग्राहकों की भीड़ बढ़ रही है, जिसे काबू करने सभी पेट्रोल पंप संचालक को तकलीफ़ हो रहीं हैं. क़िल्लत की अफवाओं से शहर में स्थित पेट्रोल पंप पर कहीं डिझेल तो कहीं पेट्रोल समाप्त हुआ है.

 

Back to top button