शादी का प्रलोभन देकर अत्याचार करनेवाला आरोपी संभाजीनगर से दबोचा गया
राजापेठ पुलिस के दल की कार्रवाई

अमरावती/दि.30– एक नाबालिग युवती को शादी का प्रलोभन देकर उस पर अत्याचार करनेवाले आरोपी को राजापेठ पुलिस ने छत्रपति संभाजी नगर से गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपी का नाम नाशिक जिले के मनमाड निवासी रत्नदीप उर्फ बाला प्रदीप गायकवाड (19) हैं.
इस प्रकरण में पीडिता द्बारा 17 जनवरी 2026 को राजापेठ थाने में शिकायत दर्ज की गई थी. उसके खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी. रत्नदीप की पीडिता से सोशल मीडिया पर पहचान हुई थी. उसने पीडिता से मुलाकात कर वह 18 साल की होने पर शादी करने का प्रलोभन दिया था. पश्चात राजापेठ थाना क्षेत्र के धनवंतरी नगर परिसर में उस पर बार-बार लैंगिक अत्याचार किया. जिससे पीडिता 2 माह की गर्भवती हो गई. शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुराचार व पोक्सो के तहत मामला दर्ज किया था. तब पुलिस आरोपी के तलाश में थी. जांच के दौरान 29 मार्च को आरोपी अजिंठा एक्सप्रेस से बाहरगांव जाता रहने की जानकारी मिली. इस जानकारी के आधार पर राजापेठ पुलिस ने छत्रपति संभाजीनगर रेलवे स्टेशन पर जीआरपी पुलिस की सहायता से आरोपी को कब्जे में ले लिया. यह कार्रवाई राजापेठ के थानेदार पुनित कुलट, पीएसआई अनिता हुलावडे, मनीष करपे और उसके दल ने की. पुलिस मामले की आगे जांच कर रही हैं.





