रवि नगर के हनुमान मंदिर में सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ

हजारों की संख्या में महिलाओं ने लिया सहभाग

अमरावती /दि.30 – स्थानीय रवि नगर स्थित श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर में श्री हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में विविध धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन हर्षोल्लास से किया जा रहा है. इसी क्रम में रविवार 29 मार्च को शाम 5 बजे सामूहिक रुप से 11 बार हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन रामप्रियाश्रीजी के सानिध्य में किया गया. इस अवसर पर बडी संख्या में महिलाओं और पुरुषों की उपस्थिति रही.
मंदिर ट्रस्ट की ओर से सीतारामदास महाराज के मार्गदर्शन में गुढी पाडवा से अखंड रामायण पाठ प्रारंभ किया गया था. जिसकी रामजन्मोत्सव के दौरान विधिवत पूजा की गई. यह पाठ निरंतर हनुमान जयंती तक जारी रहेगा. हनुमान जन्मोत्सव की भव्यता को ध्यान में रखते हुए मंदिर परिसर में विशाल पंडाल की व्यवस्था की गई है. सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ के अवसर पर हजारों की संख्या में महिलाओं ने सहभाग लिया. इस अवसर पर विशेष व्यवस्थाएं की गई थी. पूरे परिसर को फूलों और आकर्षक रोशनी से सुसज्जित किया गया था. जिससे भक्तिमय वातावरण निर्माण हुआ.

Back to top button