नए पार्षदों में बजट को लेकर दिखा कौतुहल

अमरावती/दि.30- आज अमरावती महानगर पालिका के नए सदन में पहली बार बजट पेश हुआ. चूंकि इस समय अमरावती महानगर पालिका में कई ऐसे महिला व पुरुष पार्षद है, जो पहली बार नगरसेवक चुनकर मनपा के सदन में पहुंचे है. जिन्होंने पहली बार बजट देखने के साथ ही बजट प्रस्तुति की प्रक्रिया में हिस्सा लिया. जिसे लेकर नए पार्षदों में अच्छा-खासा कौतुहल भी दिखा तथा कई नए पार्षद, विशेषकर पहली बार निर्वाचित होकर सदन में पहुंची कई महिला पार्षद बडी जिज्ञासा के साथ मनपा के बजट की प्रतिलिपी को निहारती दिखाई दी.





