मित्र दल आहत हुए ऐसा न कहे

प्रतापराव जाधव की संयम की सलाह

बुलढाणा /दि.31 – केंद्र में और राज्य में महायुति की सरकार है. इस कारण कोई भी मित्र दल आहत हो, ऐसी भाषा में टिप्पणी न करें. मतभेद और मनभेद न होने बाबत सभी लोग ध्यान दें, ऐसी सलाह केंद्रीय राज्यमंत्री प्रतापराव जाधव ने चिखली की बैठक में दी. दल बढाने के लिए एकजुटता से काम करने का आवाहन भी उन्होंने किया.
चिखली में 5 अप्रैल को शिवसेना पार्टी प्रवेश समारोह आयोजित किया गया है. इस निमित्त शिवसेना पदाधिकारियों की नियोजन बैठक संपन्न हुई. इस अवसर पर मार्गदर्शन करते हुए जाधव बोल रहे थे. उन्होंने कहा कि, आगामी एक-दो माह में जिला परिषद व पंचायत समिति के चुनाव हो सकते है. जिसके लिए पार्टी की ताकत को बढाने से पहले कार्यकर्ताओं ने अपनी खुद की ताकत को बढाना चाहिए तथा अपने सर्कल एवं प्रभाग में पार्टी को संगठनात्मक रुप से मजबूत करना चाहिए.

Back to top button