7 अप्रैल को नहीं आएंगे नल
मजीप्रा ने बताया पाइप लाइन का काम है

अमरावती/दि.1 – महाराष्ट्र जीवन प्राधिकरण ने सूचित किया है कि, पाइप लाइन के काम की वजह से आगामी 7 अप्रैल को अमरावती तथा बडनेरा दोनों शहरों की संपूर्ण दिवस की जलापूर्ति खंडित रहेगी. मजीप्रा की विज्ञप्ति में बताया गया कि, 1400 मिमी व्यास की पाइप लाइन पर अल्ट्रा सोनिक जलमापी लगाने का काम किया जाना है. अत: 7 अप्रैल को नल नहीं आएंगे. ग्रीष्मकाल को देखते हुए मजीप्रा ने पेयजल का देख संभलकर उपयोग करने का आवाहन किया है.





