रेलवे ब्रिज के निर्माण के दौरान लोहे की प्लेट गिरने से युवक की मौत
मोर्शी तहसील के रिध्दपुर की घटना

मोर्शी/दि.2– रेलवे ब्रिज के निर्माण कार्य के दौरान लोहे की प्लेट गिरने से एक 35 वर्षीय युवक की मृत्यु हो गई. यह घटना बुधवार 1 अप्रैल को दोपहर 1 बजे के दौरान मोर्शी तहसील के रिध्दपुर ग्राम के पास घटी थी. मृतक का नाम दाभेरी ग्राम निवासी ईश्वर उदेभान भुरभुरे (35) है.
जानकारी के मुताबिक ईश्वर भुरभुरे अपने दुपहिया वाहन पर सवार होकर चांदुर बाजार की तरफ जा रहा था. तभी निर्माणाधीन पुल से सेटिंग में लगी लोहे की प्लेट अचानक उस पर गिर पडी. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने उसे तत्काल चांदुर बाजार के ग्रामीण अस्पताल में भर्ती किया. जहां डॉॅक्टरों ने उसे मृत घोषित किया. इस हादसे के बाद मृतक के परिवार के सदस्यों ने संबंधित कंपनी के जिम्मेदार अधिकारियों को घटनास्थल पर बुलो की मांग करते हुए शव उठाने से इंकार कर दिया. जिससे क्षेत्र में तनाव निर्माण हो गया था. सुरक्षा की दृष्टि से घटनास्थल पर पुलिस बंदोबस्त तैनात किया गया था. पश्चात पुलिस की मध्यस्थता से मामला शांत हुआ. पुलिस ने पंचनामा कर शव पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचा दिया. मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की है.





