अकोला रेलवे स्टेशन पर साढे 9 किलो गांजा मिला

दो आरोपी गिरफ्तार, दोनों अकोला के रहनेवाले

अकोला/ दि.2- अकोला रेलवे पुलिस ने रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नं. 1 के दो संदिग्धों के पास से 9 किलो 410 ग्राम गांजा जब्त कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है. जब्त किए गये गांजे की कीमत 67 हजार 500 रूपए है. गिरफ्तार आरोपियों के नाम अकोला के खदान परिसर निवासी फारूक खान हफीजउल्ला खान (43) और सोनटक्के प्लॉट निवासी शेख अजीज शेख मेहबूत (45) है.
अकोला रेलवे पुलिस को गोपनीय जानकारी मिली थी कि ट्रेन नं. 20843 पुरी- अजमेर ट्रेन से दो संदिग्ध गांजा लेकर आ रहे है. इस जानकारी के आधार पर 31 मार्च को प्लेटफार्म नं. 1 पर दो संदिग्धों के पास से 9 किलो 410 ग्राम गांजा जब्त कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया. इन आरोपियों के नाम फारूक खान हफीजउल्ला खान और शेख अजीज और शेख मेहबूब है. इन दोनों आरोपियों ने दो अलग- अलग बैग में खाकी रंग ेके सेलो टैक्स से दो बंडलों में गांजा छिपा रखा था. पुलिस ने वह जब्त कर लिया है. यह कार्यवाही नागपुर लोहमार्ग के अधीक्षक मंगेश शिंदे, अपर पुलिस अधीक्षक दत्ताराम राठोड, उपविभागीय पुलिस अधिकारी पांडुरंग सोनवने के मार्गदर्शन में निरीक्षक वर्षा शिंदे के नेतृत्व में सहायक निरीक्षक प्रदीप डोलारे, उप निरीक्षक प्रशांत मुंडे, सतीश चव्हाण, 7030 सतीश जवंजाल, गौतम सिरसाट, कपिल गवई, तुषार बोंगे, विजय शेगांवकर, कुणाल साखरे के दल ने की.

Back to top button