शहर में चहूंओर हनुमान जन्मोत्सव की धूम
बल, बुद्धि, विद्या देहू मोहि, हरहू कलेष विकार

* सभी हनुमान मंदिरों में सुबह से चला अभिषेक पूजन व आरती का दौर
* हनुमान जन्मोत्सव पर जगह-जगह महाप्रसाद वितरण का जबरदस्त नियोजन
* दर्शन व पंजीरी प्रसाद के लिए मंदिरों में सुबह से लंबी-लंबी कतारे
* चांगापुर नरेश, संकट मोचन मंदिर रवि नगर व घंटाघर मंदिर सहित सभी हनुमान मंदिरों में की गई सुंदर सजावट
अमरावती/दि.2- आज अमरावती शहर सहित जिले में हर ओर हनुमान जन्मोत्सव की जबरदस्त धामधूम रही. जिसके तहत शहर के सभी हनुमान मंदिरों तथा देवालयों में सुबह से ही महाबली हनुमान के अभिषेक व पूजन सहित आरती का दौर शुरु हो गया था. जहां पर दर्शन एवं पंजिरी प्रसाद लेने हेतु भाविक श्रद्धालुओं की अच्छी-खासी भीड उमडी. हनुमान जन्मोत्सव के चलते चांगापुर नरेश हनुमान मंदिर से लेकर संकटमोचन हनुमान रवि नगर, संकट मोचन सरोज चौक, पंचवटी हनुमान मंदिर, पंचमुखी हनुमान मंदिर, घंटाघर मंदिर प्रभात चौक, जहांगीरपुर महारुद्र मारुती देवस्थान सहित अनेकानेक मंदिरों में सुंदर सजावट के साथ जबर्दस्त तैयारी की गई थी. जिसके तहत सभी मंदिरों को आकर्षक रोशनाई और फूलों से सजाया गया था. साथ ही साथ सभी हनुमान मंदिरों में कल से ही अखंड रामायण के पाठ व सुंदरकांड पाठ का आयोजन भी किया गया था. एक ओर कई हनुमान मंदिरों में दिन के समय ही भोजन प्रसादी वितरण की व्यवस्था की गई थी. वहीं दूसरी ओर अधिकांश हनुमान मंदिरों में शाम ढलते ही महाप्रसाद हेतु भोजन की पंगते लगनी शुरु हो गई थी. साथ ही साथ सभी हनुमान मंदिरों में आज पूरे दिनभर के दौरान हनुमान चालीसा का भी पाठ चलता रहा और लाउड स्पीकर पर हनुमान भजन के स्वर गूंजते है. जिसके चलते हर ओर वातावरण बेहद भक्तिभावपूर्ण रहा.

* रवि नगर हनुमान मंदिर पहुंचे माउली सरकार
– दर्शन व प्रचन का भाविकों ने लिया लाभ
स्थानीय रवि नगर परिसर स्थित श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर में आज हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर हजारों की संख्या में भाविकों का रेला उमडा. रविनगर स्थित हनुमान मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव की पूर्व संध्या पर 1 अप्रैल को संकट मोचन हनुमानजी का लघु रुद्र अभिषेक संध्या 6 बजे किया गया. वहीं आज गुरुवार 2 अप्रैल को सबेरे 5.30 बजे हनुमान जन्मोत्सव और 6 बजे महाआरती का आयोजन हुआ. पश्चात सुबह 7.30 बजे सुंदरकांड पाठ और होम हवन करते हुए सुबह 10 बजे अखंड रामायण पाठ की पूर्णाहूति की गई. इस समय संपन्न कराए गए यज्ञ में अनंत विभूषित जगतगुरु माउली सरकार की विशेष उपस्थिति रही. जिनके दर्शन व प्रवचन का सभी उपस्थितों ने लाभ लिया. इसके उपरांत दोपहर 1 बजे लकी भाई दादलानी और साथियों द्वारा भक्ति संगीत की प्रस्तुति दी जा रही थी. वहीं रविनगर हनुमान मंदिर में सुबह 11 बजे से महाप्रसाद प्रारंभ हो गया था. सर्वश्री सीताराम महाराज प्रशांत जरुदे, प्रशांत तिडके, गजू आसरे, दीपक परांजपे, सुधाकर काले, संजय भेंडे, नितिन तायडे, सचिन रासने, मनोज सरडे, वैभव परांजपे, नीलेश चांडक, रवि धवडे, गोपाल दशपुते, राजेश गोडे, विजू किरणापुरे, गजानन गवली, दिलीप वर्हाडे, राजू रघु, किशोर काले, पंकज ठाकरे, सुरेश जसवंते, गजानन महाराज, स्वप्निल डहाके, जायस्वाल, संजय भुसारी, गजानन ढोक, रवि काकडे, सुनील ससनकर, गजानन ठाकरे, कैलाश वानखडे, बाल्या वानखडे, नंदू मांडले, प्रसाद वडालकर बंटी चाकर, मंगेश कलस्कर, विनोद आमगावकर, विनोद ढोले, रोहित बोदडे, प्रवीण रुद्रकार, निखिल तुपोने, संकेत तंबाखे, लल्ला मामीडवार, निखिल गावंडे, प्रशांत अग्रवाल, मयूर बिजागरे, राजेश तुपोने, पराग सबने, गोलू श्रीवास, सुनील राउत, राजेंद्र पेलागडे, उमेश सोड, अंकुश उभाड, योगेश फुके, बाला सिंगरुप, पवन खडेकार, विशाल वानखडे, सचित ठाकरे, स्नेहांशु ठाकरे, शिवम ठाकरे, साई ठाकरे, दिलीप इटनकर सहित अनेकानेक कार्यकर्ताओं, हनुमान भक्तों का योगदान मिल रहा था.

* चांगापुर नरेश के लाखों दर्शनार्थी, तडके 6 बजे से प्रसादी हुई शुरु
– रक्तदान शिविर में 351 यूनिट एकत्र
समीपस्थ वलगांव रोड स्थित चांगापुर नरेश हनुमान मंदिर में बीती शाम से ही हनुमान जन्मोत्सव की जबरदस्त धामधूम दिखाई देनी शुरु हो गई थी. जहां पर कल पूरी रात सुंदरकांड एवं भजनों का दौर चलता रहा. वहीं आज तडके 5 बजे जन्मोत्सव आरती पश्चात सुबह 6 बजे से ही प्रसादी शुरु हो गई. रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया था. जहां पर समाचार लिखे जाने तक 351 श्रद्धालु स्वयंस्फूर्त रुप से रक्तदान करने हेतु उपस्थित हुए. विशेष उल्लेखनीय है कि, इस वर्ष चांगापुर आने वाले दर्शनार्थियों को चांगापुर परिसर में बनाए गए बेहद छोटे व संकरे रेल्वे अंडरपास की वजह से आने-जाने में काफी समस्याओं व दिक्कतों का सामना करना पडा. इसके बावजूद चांगापुर नरेश दर्शनार्थियों का उत्साह कम नहीं हुआ. हालांकि इस बात को ध्यान में रखते हुए यातायात को सुचारु रखने हेतु पुलिस द्वारा आवश्यक प्रबंध करते हुए चांगापुर फाटे की ओर से चांगापुर मंदिर की तरफ आनेवाले एवं चांगापुर मंदिर से रेवसा फाटे की तरफ जानेवाले रास्तों पर वाहनों की आवाजाही के लिए वन-वे की व्यवस्था की गई थी. सर्वश्री श्यामसुंदर लढ्ढा, श्रीप्रकाश झंवर, अरुण सिकची, प्रतापसिंह शेखावत, राधेश्याम झोपट, रमन व्यास, विवेक सिकची, महेश लढ्ढा, हरीश मेंढे, गोपाल अग्रवाल, ललीत लढ्ढा, श्याम शर्मा, भोपा महाराज, जगदीश लढ्ढा, आकाश अग्रवाल, मोहन जोशी, अनिल सिकची, द्वारकादास लढ्ढा, घनश्याम झोपट, रामेश्वर बंग, गुड्डु गवई, अमोल सरदार उसी प्रकार रक्तदान समिति के महेंद्र भूतडा, अजय दातेराव, योगेंद्र मोहोड, किशोर शिरभाते, सुनील अग्रवाल, प्रमोद शर्मा, निशाद जोध, रितेश व्यास, सीमेश श्रॉफ, पीडीएमएमसी रक्तपेढी के सचिन काकडे, डॉ. प्रणिता चव्हाण, डॉ. सुरभी सोनी, डॉ. ऋतुजा खराडे, हारिस खान, स्नेहल खरात, कुणाल वरगुत, प्राजक्ता गुल्हाने, परशुराम पवार, आनंद चर्हाटे, नीलेश चोखंडे सहित अनेकानेक कार्यकर्ताओं का प्रसादी और रक्तदान शिविर में योगदान रहा. चांगापुर नरेश के जयकारे से संपूर्ण परिसर बारंबार गूंज उठा था. * बजरंग चौक में धूमधाम के साथ मनाया गया हनुमान जन्मोत्सव
स्थानीय श्री बजरंग चौक में विगत 93 वर्षो से चली आ रही परंपरा के तहत हनुमान जन्मोत्सव पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया और आज बडे ही धूमधाम के साथ हनुमान जन्मोत्सव मनाया गया. श्री बजरंग चौक में इस वर्ष हनुमान जन्मोत्सव निमित्त 30 मार्च से 3 अप्रैल तक जन्मोत्सव अंतर्गत अनुष्ठान और कीर्तन आयोजित किए गए. जिसके तहत जहां बुधवार 1 अप्रैल को श्री भोलेश्वर महिला भजनी मंडल के भजन और सायं 7 बजे बहुमेल रंजन कार्यक्रम हुआ, वहीं आज 2 अप्रैल को सबेरे 5 बजे मोझरी के श्रीरायजी प्रभु शेलोटकर द्वारा जन्मोत्सव का कीर्तन किया गया और दोपहर 11 बजे से महाप्रसादी का प्रारंभ हुआ. जिसका अनेकों भाविक श्रद्धालुओं द्वारा लाभ लिया गया. यह महाप्रसादी दोपहरबाद तक चलती रही. आज हनुमान जन्मोत्सव के आयोजन पश्चात अब कल शुक्रवार 3 अप्रैल को दोपहर 4 बजे ब्रम्ह चैतन्य महिला मंडल द्बारा गोपाल काला के कीर्तन एवं सत्यनारायण महापूजा होगी. * अंबागेट परिसर में पंचदीप समिति ने धूमधाम से मनाया हनुमान जन्मोत्सव
स्थानीय अंबागेट परिसर में मनीष सरवैया मित्र परिवार और श्री पंचदीप नवरात्रि महोत्सव समिति द्वारा बडी धूमधाम के साथ हनुमान जन्मोत्सव का पर्व मनाया गया. जिसके तहत हनुमान मंदिर में अभिषेक व पूजन करते हुए महाआरती का आयोजन रखा गया. साथ ही साथ इस अवसर पर अमरावती महानगर पालिका के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों व पार्षदों को आमंत्रित कर उनका भावपूर्ण तरीके से सत्कार किया गया. इस अवसर पर महापौर श्रीचंद तेजवानी, उप महापौर सचिन भेंडे, नेता प्रतिपक्ष विलास इंगोले, नगरसेवक रतन डेंडूले, स्वीकृत नगरसेवक अनिल अग्रवाल, एड. प्रशांत देशपांडे, प्रा. डॉ. संजय तीरथकर, स्थायी समिति सदस्य दीपक साहू सम्राट, गट नेता चेतन गावंडे, भावी महापौर आशीष अतकरे, स्थायी समिति सदस्य मिलिंद बांबल, प्रा. डॉ. संजय शिरभाते, महेश मूलचंदानी, योगेश विजयकर, स्वाती कुलकर्णी, ललिता रतावा, लविना हर्षे, पूजा अग्रवाल, अर्चना पांडे, प्रियंका पाटणे, सुनीता राजू भेले की विशेष उपस्थिति रही.
पंचदीप मंदिर में आज गुरूवार 2 अप्रैल को पूरा दिन चले कार्यक्रमों के बाद शाम 6 बजे आयोजित कार्यक्रम में स्वरमीरा स्वरश्री जी की संगीतमय सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ एवं भजन संध्या होगी तथा महाप्रसाद कल 3 अप्रैल की शाम को आयोजित किया गया है. इन सभी आयोजनों को सफल बनाने हेतु आयोजन समिति के सर्वश्री राहुल गुल्हाने, महेश नरबान, राजेश राजगुरु, आशीष सरवैया, विनय सिंगरे, अभिषेक पंजापी, डॉ. तुषार गुल्हाने, डॉ. आशीष येवतीकर, डॉ. सौरभ राठी, राजेश साहू, सुमित उमर वैश्य, निखिल देसाई, शिवानंद चौधरी, मुरारी श्रीवास, सागर शिरभाते, अमर पिंपलकर, शुभम विंचुलकर सहित महेश साहू, रतन डेंडूले, विलास इंगोले, संजय बालापुरे, लकीश पनपालिया, शरद नागरिया, रवि मूंधडा, राजेश दीक्षित, एड. ब्रजेश तिवारी, ऋषि गुप्ता, गोलू पाटिल, विवेक कलोती, दर्शन नवलानी, राजेश बिजोेरे, आलोक मंत्री, हितेश आडतिया, सतीश डांगरा, अक्षय श्रीवास्तव, विशाल मोरे, समिर साठे, सुमित घोलप, कृष्णा चायवाला, कुशल बिजवे आदि सहित अनेकों भाविक श्रद्धालु प्रयासरत रहे.फोटो – 891, 897, 887, 952, 947 शुभम
* सभी हनुमान मंदिरों में रही आकर्षक सजावट व भाविकों की भीड
शहर के सरोज चौक स्थित संकट मोचन मंदिर, कॉटन मार्केट स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर कॉटन मार्केट सहित शहर के अन्य सभी क्षेत्रों में स्थित हनुमान मंदिरों में आज हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर आकर्षक रोशनाई करने के साथ ही फूलों की लडियों से सजावट की गई थी. साथ ही सभी हनुमान मंदिरों में आज सुबह से ही दर्शनों हेतु भाविक श्रद्धालुओं की अच्छी-खासी व लंबी-लंबी कतारे लगी दिखाई दी.
जहांगीरपुर में उमडा भाविकों का रेला, पृथ्वी ट्रैवल्स ने निशु:ल्क चलाई बसें
आज हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर कई भाविक श्रद्धालुओं ने कौंडण्यपुर के पास स्थित श्री जहांगीरपुर नरेश हनुमान मंदिर में पहुंचकर वहां दर्शन व प्रसाद का लाभ लिया. साथ ही प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी हनुमान जयंती पर्व के उपलक्ष्य में पृथ्वी ट्रैवल्स के संचालक चव्हाण बंधुओं ने एकता लक्झरी मिनी बस व राजापेठ मित्र मंडली के सहयोग से जहांगीरपुर आने-जाने हेतु निशुल्क बस सेवा भी उपलब्ध कराई थी. यह निशुल्क बस सेवा राजापेठ से जहांगीरपुर के बीच दोपहर 1 बजे तक चलाई जाती रही.
नि:शुल्क बस सेवा को सफल करने संजय चौहान, मुन्ना राठोड, चंद्रकांत पाटील, प्रमोद कवडे, जीतू ठाकुर, विशाल घोडेस्वार, दिनेश बूब, नवीन चौहान, प्रेम मिश्रा, सीताराम यादव, अखिल पंड्या, भारत चिकलकर, बाबू यादव, सोहेल भाई, चंदन यादव, सतीश भाउ, मनीष भाउ, रसूल भाई, राजू भाउ, हसन भाई, आशु मोहोड, नट्टू काका, असलम भाई, आकाश घोडेस्वार, जुबेर भाई, कपिल यादगीरे, प्रमोद परसनकर, प्रेम पंड्या अशोक जुनघरे, दिनेश जाधव, ऐनुभाई, श्यामलाल यादव, शाहिद भाई, राजू राठी, मुन्ना सोनी, जावेद भाई, गुप्ताजी, अबरार भाई, बंटी सेठ अग्रवाल, दिलीप चुटलानी, रोशन शेख, सलीम भाई, मनोहर सावंत, जयेश देसाई, धनराज जुनघरे, राजुल वर्मा, उज्वल चौहान, युवराज चौहान आदि सभी भाविकों के लिए तत्पर रहे.

* जूनी टकसाल के श्री भोलेश्वर मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव की धूम
स्थानीय बुधवारा परिसर के जुनी टकसाल परिसर स्थित श्री भोलेश्वर हनुमान मंदिर में आज हनुमान जन्मोत्सव के निमित्त सुबह से ही भाविक श्रद्धालुओं की अच्छी-खासी भीडभाड उमडी. मंदिर में आज सुबह विधिवत पूजा-अर्चना एवं हनुमानजी का अभिषेक करते हुए जन्मोत्सव मनाया गया तथा हनुमान मूर्ति का अलौकिक श्रृंगार कर महाआरती, चालीसा पठन श्रीराम स्तुति का आयोजन हुआ. जिसके उपरांत उपस्थित भाविकों में प्रसाद वितरित किया गया. इस आयोजन को सफल बनाने हेतु राज पतंगराय, यश पतंगराय, सोनू गुजर, अभिषेक गुरे, अमित शिंगणे, आशीष पुरोषित, विकास गायकवाड, रोहित वानखडे, ऋषिकेश गाडवे, जगदीश पतंगराय, पंकज गडकरी, रवि पारवे, संतोष रावेकर, नरेश कुचाडे, लोकेश पेठकर, संजय तवर, संजय पारवे, अभिषेक दांडवे, भावेश घायल, आलोक काले, ओम देशपांडे, राजू पवार, पंजाब पारवे, तुषार अवजेकर, जयेश कवटकर, यश शिंगणे, वेदांत अवजेकर, मंथन खंडारे व चैतन्य खंडारे सहित जूनी टकसाल परिसरवासियों ने महत्प्रयास किए.





