रात 2 बजे तक चला काम, 76 करोड का वितरण
कोषागार कार्यालय में एक भी अनुदान प्रलंबित नहीं

अमरावती/दि.2- जिला कोषागार में 31 मार्च को देर रात 2 बजे तक कामकाज चला. आखिरी दिन 1250 बिल स्वीकार किये गये और 76 करोड का वितरण किये जाने की जानकारी अधिकारियों ने दी. उन्होंने यह भी बताया कि, इस बार कुछ समय के लिए भी कम्प्यूटर प्रणाली में कोई रुकावट नहीं आयी. जिससे सहजता से कामकाज हुआ.
कोषागार अधिकारी अमोल इखे ने बताया कि, रात डेढ बजे तक काम चलता रहा. अब एक भी अनुदान प्रलंबित नहीं है. अधिकारियों ने बताया कि, वित्त वर्ष के आखिरी दिन तक बिल तत्परता से मंजूर करने और फंड संबंधित विभाग के खाते में डायवर्ट करने का काम चला.
* इस प्रकार हुआ निधि का वितरण (करोडो में)
महीना बिल राशि
अप्रैल 5697 1216.17
मई 10566 898.37
जून 6289 899.65
जुलाई 7881 681.31
अगस्त 8095 1235.72
सितंबर 6590 796.77
अक्तूबर 11146 1176.77
नवंबर 7833 805.11
दिसंबर 10034 1358.85
जनवरी 8050 904.86
फरवरी 9012 1118.39
मार्च 15823 1496.44
कुल 107016 12688.46