गर्मियों की छुट्टियों में रेल टिकटों की ‘मारामारी ’

नागपुर/ दि.6– अप्रैल का महिना शुरू होते ही चिलचिलाती धूप के साथ- साथ रेल टिकटों की बुकिंग ने भी पारा चढा दिया है. रेलवे द्बारा जून तक की बुकिंग खोलते ही नागपुर से गुजरनेवाली प्रमुख ट्रेनों में लंबी वेटिंग ‘रिग्रेट’ की स्थिति बन गई है. आलम यह है कि अप्रैल के पहले हफ्ते में ही हजारों टिकट बुक हो चुके है. जिससे यात्रियों की चिंता बढ गई है.
प्रमुख रूटों पर टिकटों का संकट
नागपुर से मुंबई, पुणे, कोल्हापुर और सोलापुर जैसे शहरों की ओर जानेवाले यात्रियों की संख्या में भारी उछाल आया है. स्कूल- कॉलेज बंद होने के कारण परिवार और विद्यार्थी बडी संख्या में यात्रा की योजना बना रहे हैं. ट्रेन संख्या 12105 विदर्भ एक्सप्रेस में मुंबई के लिए 90% सीटे फुल, ट्रेन संख्या 12136 नागपुर- पुणे एक्सप्रेस में पुणे रूट पर भी यही हाल, ट्रेन संख्या – 12810 हावडा- मुंबई मेल में सभी श्रेणियों में भारी वेटिंग है. रेलवे प्रशासन ने स्पेशल ट्रेनें चलाने के संकेत तो दिए है, लेकिन अभी तक अतिरिक्त कोच या नई ट्रेनों की अधिकारिक समय-सारणी जारी नहीं हुई है.
अप्रैल और मई की स्थिति
तारीख ट्रेने श्रेणी वर्तमान स्थिति
18 अप्रैल 12130 आजाद हिंद 2एसी/3 एसी रिग्रेट
18 अप्रैल 12136नागपुर-पुणे 2एसी रिग्रेट
18 अप्रैल 12222 पुणे दुरंतो 2एसी रिग्रेट
01 मई 22142 पुणे हमसफर स्लीपर उपलब्ध नहीं
01 मई 12130 आजाद हिंद 2 एसी रिग्रेट
02 मई 22846 हटिया- पुणे 2एसी/3एसी रिग्रेट
02 मई 12130 आजाद हिंद 2एसी/3एसी रिग्रेट





