बाबासाहब की जयंती पर प्रबुद्ध संस्था का विशेष कार्यक्रम
समता संगीत कलावंत मंच देगा प्रस्तुति

* प्रबुद्ध संस्था द्वारा प्रेसवार्ता में जानकारी
अमरावती/दि.6 – प्रबुद्ध बहुउद्देशीय संस्था ने बाबासाहब आंबेडकर की जयंती पर विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम और सत्कार समारोह का आयोजन किया है. जिसमें दो सत्र में सुबह 10.30 बजे से और दोपहर 4 बजे से होगा. यह जानकारी आज दोपहर प्रबुद्ध बहुउद्देशीय संस्था ने आज दोपहर मराठी पत्रकार भवन में आयोजित प्रेसवार्ता में दी. संस्था के सभी पदाधिकारी और सभासद इस समय उपस्थित थे.
उन्होंने बताया कि, मुख्य आयोजक गायक दीपक इंगले है. उनके समस्त टीम द्वारा प्रबोधन का भी कार्यक्रम होगा. ग्रामीण और शहरी कलाकार प्रबोधन और भीम गीत की प्रस्तुति देंगे. उल्लेखनीय है कि, कई कलाकार समर्पित है और उन्हें विविध पुरस्कार भी मिल चुके है. प्रबुद्ध बहुउद्देशीय संस्था और अभा समता संगीत कला मंच के उक्त आयोजन का अवश्य लाभ लेने का आवाहन उन्होंने किया. कार्यक्रम बाबासाहब चौक इर्विन चौक पर जिला सहकारी बैंक के पास होगा.





