डॉ. पंजाबराव देशमुख बैंक के पालक संचालक व व्यवस्थापक एवं कर्मचारियों का सत्कार

दर्यापुर/दि.8– डॉ. पंजाबराव देशमुख अर्बन को- ऑपरेटिव बैंक अमरावती की स्थानीय शाखा द्बारा वित्तीय वर्ष में 1 करोड 58 लाख रूपए का नफा प्राप्त किया है और बैंक के एफडी 10 प्रतिशत बढी है तथा कर्ज का वितरण भी 17 फीसदी बढा है. जिसमें बैंक की कार्यप्रणाली को लेकर बैंक के पालक संचालक अनिल भारसाकले व व्यवस्थापक प्रकाश भारसाकले एवं सभी कर्मचारियों का सत्कार बैंक के संचालक तथा कृषि उपज मंडी के सभापति सुनील पाटिल गावंडे, उपसभापति राजू कराल, निर्माण कार्य सभापति राजेश खेडकर, संचालक प्रभाकर पाटिल तराल ने बैंक में जाकर इन सभी का सत्कार किया. बैंक द्बारा हर साल उत्कृष्ट कार्य किए जाने पर तहसील के सभी सभासदों ने समाधान व्यक्त किया. सभासदों के सहकार्य व कर्मचारियों के परिश्रम से दिनोंदिन बैंक प्रगति कर रही है, ऐसा पालक संचालक अनिल भारसाकले ने कहा.

Back to top button