जीवनभर साथ रहने का प्रलोभन देकर दुराचार
नाबालिग युवती को आरोपी युवक मुंबई भगाकर ले गया

* शराब पिलाकर आबरु लूटी, मारपीट कर जबरदस्ती अमरावती लाकर छोडा
* मामला दर्ज, कोतवाली थाना क्षेत्र की घटना
अमरावती /दि.8- बेइंतहा प्यार करने का दिखावा कर जीवनभर साथ रहने का प्रलोभन देकर एक 17 वर्षीय नाबालिग युवती को युवक अपने प्रेमजाल में फंसाकर मुंबई भगा ले गया. वहां पीडिता को शराब पिलाकर उस पर दुराचार किया. पश्चात मारपीट कर उसे वापस अमरावती लाकर छोड दिया. पीडिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है. आरोपी युवक का नाम राजूरा निवासी रोहित बनारसे पवार (26) है. यह घटना कोतवाली थाना क्षेत्र में घटित हुई.
जानकारी के मुताबिक पीडिता द्वारा कोतवाली थाने में दर्ज की गई शिकायत के मुताबिक वह 31 मार्च को शाम 6 बजे के दौरान राजकमल चौक पर कबाड बेचने का काम कर रही थी, तब आरोपी रोहित पवार उसके पास पहुंचा और कहने लगा कि, वह उससे काफी प्यार करता है. पैरों में गिरकर रोहित ने अपने साथ मुंबई चलने का अनुरोध किया और कहने लगा कि वह जीवनभर उसे नहीं छोडेगा. पीडित की बात पर विश्वास कर पीडिता उसके साथ उसी दिन शाम 7.10 बजे मुंबई ट्रेन से रवाना हो गई. 1 अप्रैल को मुंबई पहुंचने के बाद रोहित उसे विरार ले गया. वहां शराब पिलाकर जबरदस्ती उस पर लैंगिक अत्याचार किया. 3 अप्रैल को कांदीवली कमला विहार में कार पार्किंग स्थल पर फिर से शराब पिलाकर शारीरिक संबंध स्थापित किये. 6 अप्रैल को अमरावती जाने की बात कर पीडिता के साथ मारपीट की और उसे जबरदस्ती अमरावती लाकर छोड दिया. पश्चात रोहित वहां से भाग गया. पीडिता को नागरिकों ने जिला अस्पताल में भर्ती किया. शिकायत के आधार पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी रोहित पवार के खिलाफ दुष्कर्म, अपहरण व पोक्सो के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरु की है.





