पालकमंत्री बावनकुले ने डॉ. सुनील देशमुख के निवासस्थान पर दी भेंट
मां के देहांत के बाद परिवार को दी सांत्वना

अमरावती /दि.11- कल शुक्रवार 10 अप्रैल की देर रात जिले के पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले यह कांग्रेस नेता व पूर्व मंत्री डॉ. सुनील देशमुख के निवासस्थान पर पहुंचे. उन्होंने डॉ. देशमुख की माताजी का देहांत होने के बाद समस्त परिवार से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी. इस अवसर पर महापौर श्रीचंद तेजवानी, विधायक राजेश वानखडे, पूर्व मंत्री प्रवीण पोटे पाटिल, पूर्व महापौर किरणताई महल्ले, भाजपा के पूर्व शहराध्यक्ष किरण पातुरकर, अमरावती ग्रामीण जिलाध्यक्ष रविराज देशमुख आदि उपस्थित थे.
डॉ. सुनील देशमुख अपनी मातोश्री स्व. प्रतिभा पंजाबराव देशमुख का वृद्धावस्था में निधन होने पर महाराष्ट्र के राजस्व मंत्री व अमरावती जिले के पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले द्वारा उनके निवासस्थान भेंट देकर परिवार के दुख में शामिल होने पर उनका आभार माना.





