शादी का प्रलोभन देकर युवती का किया लैंगिक शोषण

जिम में हुई थी दोनों की पहचान, हुए प्रेम संबंध स्थापित

* गर्भवती होने पर आरोपी ने शादी से किया इंकार
* पुलिस ने किया मामला दर्ज, राजापेठ थाना क्षेत्र की घटना
अमरावती/दि.11 – राजापेठ थाना क्षेत्र के एक जिम में युवक के साथ हुई पहचान प्रेम संबंधों में तब्दील हो गई. पश्चात आरोपी युवक ने शादी का प्रलोभन देकर उस पर लैंगिक अत्याचार किये. इन संंबंधों के चलते पीडिता गर्भवती हो गई. पश्चात आरोपी युवक ने शादी करने से इंकार कर दिया. हताश हुई पीडिता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु की है.
जानकारी के मुताबिक पीडित युवती नाबालिग है और आरोपी युवक 20 वर्ष का है. दोनों राजापेठ थाना क्षेत्र के एक जीम में जाते थे. दोनों की पहचान दिसंबर 2024 में हुई और दोनों एक-दूसरे से प्यार करने लगे. मोबाइल नंबर का आदान-प्रदान कर वे एक-दूसरे से बातचीत करने लगे. इन प्रेम संबंधों के चलते आरोपी युवक अपनी प्रेमिका को कभी-कभी अपने घर बुलाता था. इस वर्ष के 3 जनवरी से 10 अप्रैल के दौरान आरोपी युवक ने पीडिता को अपने घर बुलाया. उस समय घर पर परिवार का कोई भी सदस्य नहीं था. युवक ने पीडिता को शादी करने का प्रलोभन दिया और उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध स्थापित किये. जब पीडिता को मासिक धर्म नहीं हुआ, तो उसने अपनी मां को यह जानकारी दी. कुछ दिनों बाद पीडिता की तबीयत बिगडने से उसे उसकी मां डॉक्टर के पास ले गई. तब वह ढाई माह की गर्भवती रहने का पता चला. दूसरी तरफ आरोपी युवक ने शादी करने से इंकार कर दिया. तब पीडिता ने राजापेठ थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज करवाई. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म व पोक्सो के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरु की है.

Back to top button