शादी का प्रलोभन देकर नाबालिग पर लैंगिक अत्याचार

राजापेठ थाना क्षेत्र की घटना

अमरावती /दि.13– राजापेठ थाना क्षेत्र में रहने वाली एक 16 वर्षीय नाबालिग युवती को अपने प्रेमजाल में फंसाकर शादी का प्रलोभन देकर धामणगांव रेल्वे तहसील में रहने वाले युवक पर उस पर लैंगिक अत्याचार किया. इन संबंधों के चलते युवती गर्भवती हो गई. पीडिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म व पोक्सो के तहत मामला दर्ज किया है.
जानकारी के मुताबिक राजापेठ थाना क्षेत्र के एक इलाके में रहने वाली नाबालिग युवती के पडोस में रहने वाली महिला का भाई हमेशा धामणगांव से आया-जाया करता था. संबंधित महिला के युवती के परिजनों से अच्छे संबंध रहने के कारण उसके भाई का इस युवती के घर आना-जाना रहता था. इस कारण नाबालिग युवती की प्रणव नामक इस युवक के साथ अच्छी पहचान थी. दोनों ही परिवार को उनके संबंधों की कोई जानकारी नहीं थी. 22 जनवरी को युवती के घर एक धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन था. इस कार्यक्रम में प्रणव भी पहुंचा था, तब युवती के घरवालों को पता चला कि, उनकी बेटी और प्रणव फोन पर बातचीत करते है. इस कारण परिजनों ने उसे समझाकर बताया. लेकिन 24 जनवरी को प्रणव ने उसे फोन कर बुलाया और शादी का प्रलोभन देकर उसके साथ लैंगिक अत्याचार किया. मासिक धर्म न आने पर उसने अपनी मां को यह बात बतायी और जब उसकी जांच की गई, तो वह गर्भवती रहने की जानकारी मिली. तब उसने परिजनों को पूरी बात बतायी. पीडिता की शिकायत पर राजापेठ पुलिस ने दुष्कर्म व पोक्सो के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरु की है.

Back to top button