वायरल वीडियो मामले में तीनों आरोपियों को 21 अप्रैल तक पीसीआर

परतवाडा /दि.15- इस समय पूरे जिले में सनसनी मचा देनेवाले वायरल वीडियो मामले में पुलिस द्वारा बीती रात से लेकर आज सुबह तक और तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की गई. जिन्हें आज दोपहर बाद अचलपुर के अतिरिक्त जिला व सत्र न्यायालय में पेश किया गया. जहां पर हुई सुनवाई के बाद अदालत ने तीनों आरोपियों को 21 अप्रैल तक पुलिस कस्टडी रिमांड में रखने का आदेश जारी किया है. बता दें कि, इस मामले में पहले ही पकडे गए मुख्य आरोपी अयान अहमद को भी अदालत ने 21 अप्रैल तक पुलिस कस्टडी रिमांड में रखने का आदेश दिया था. वहीं अब इस मामले में कल रात से लेकर आज सुबह तक धरे गए उजेर खान इकबाल खान, मो. साद मो. साबीर तथा तबरेज खान तस्लीम खान नामक तीन आरोपियों को भी अचलपुर के अतिरिक्त जिला व सत्र न्यायालय ने 21 अप्रैल तक पुलिस कस्टडी रिमांड में रखने का आदेश जारी किया है. जिसके चलते अब इन चारों आरोपियों से पुलिस कस्टडी के दौरान कौनसी नई जानकारी पुलिस को हासिल होती है, इस ओर सभी का ध्यान लगा हुआ है.

Back to top button