समृद्धि पर ओवरटेक करते समय ट्रैवल्स की टेम्पो से भिडंत

हादसे में दो लोग घायल

जालना/दि.16- ओवरटेक करने के प्रयास में एक तेज रफ्तार ट्रैवल्स ने आयशर टेम्पो को पीछे से मारी टक्कर में दो लोग गंभीर रुप से और चार लोग मामूली रुप से घायल हो गये. यह घटना बुधवार को सुबह समृद्धि महामार्ग के नागपुर कॉरिडोर के केलीगव्हान पांघरी शिवार में घटित हुई.
विशेष यानि दुर्घटनाग्रस्त ट्रैवल्स में 49 यात्री थी. इस भीषण दुर्घटना में ट्रैवल्स चालक अंकित कुशवाह (31) और 9 वर्षीय शौर्य पवनसिंग गंभीर रुप से घायल हो गया. जबकि अन्य यात्री मामूली रुप से घायल हुए है. हर्ष ट्रैवल्स नागपुर से आ रही थी, तब चालक ने सामने चल रहे आयशर टेम्पो को ओवरटेक करने के प्रयास में टक्कर मार दी.

Back to top button