भीषण गर्मी में रणरागिनियों की बाइक रैली
नासिक धर्मांतरण मामले के विरोध में हिंदुत्ववादी संगठन आक्रामक

नाशिक /दि.16- नासिक की एक कंपनी में हुए लैंगिक शोषण और धर्मांतरण मामले के विरोध में आज हिंदुत्ववादी संगठनों की ओर से शहर में भव्य बाइक रैली निकाली गई. भीषण गर्मी की परवाह किए बिना सैकड़ों युवक-युवतियां और महिलाएं इस रैली में बड़ी संख्या में शामिल हुईं. इस रैली में महिलाओं और युवतियों की संख्या उल्लेखनीय थी. इस रैली में भाजपा विधायक देवयानी फरांदे भी शामिल हुईं. यह बाइक रैली जिस जगह यह चौंकाने वाली घटना हुई उस कंपनी से शुरू होकर नासिक के जिलाधिकारी कार्यालय तक निकाली गई. पीड़ित महिलाओं को जल्द से जल्द न्याय मिले, यह मुख्य मांग इस दौरान की गई.
इस मामले में गिरफ्तार आरोपियों को कड़ी सजा दी जाए, ऐसी मांग भी प्रदर्शनकारियों ने की. रैली के दौरान प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी करते हुए कंपनी में हुए ‘उस’ धर्मांतरण षड्यंत्र का कड़े शब्दों में विरोध दर्ज किया. नासिक के विभिन्न हिंदुत्ववादी संगठन इस मुद्दे पर एक साथ आए हैं और उन्होंने शहर की सुरक्षा का मुद्दा उठाया है. रैली का समापन जिलाधिकारी कार्यालय पर हुआ. रैली के दौरान शहर में कोई अप्रिय घटना न हो, इसके लिए पुलिस ने जगह-जगह कड़ा बंदोबस्त तैनात किया था.





