राजस्व कर्मचारी कल से हडताल पर

400 से अधिक का रहेगा सहभाग

* पुरानी पेंशन, रिक्त पदों की भर्ती, कैशलेस ट्रिटमेंट की मांगें
अमरावती /दि.20- अमरावती जिला महसूल कर्मचारी संगठन ने कल 21 अप्रैल से अनिश्चितकालीन हडताल की चेतावनी दी है. जिले के सभी लगभग 400 कर्मी हडताल में सहभागी होने का दावा अध्यक्ष ब्रिजेश वस्तानी ने अमरावती मंडल से चर्चा दौरान किया और बताया कि, जिलाधीश कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया जाएगा. साथ ही उन्होंने स्पष्ट कर दिया कि, हडताल का निर्णय आज शाम तक होगा. राज्यस्तर के संगठन की संबंधित विभागों से चर्चा चल रही है. चर्चा पर अगला कदम आधारित होगा.
ब्रिजेश वस्तानी ने बताया कि, संगठन की 18 मांगें है. जिसमें पुरानी पेंशन योजना के साथ ही कैशलेस ट्रिटमेंट, रिक्त पदों की पूर्ति, विभाग की एग्जाम का पैटर्न बदलने संबंधित मांगे है. अध्यापकों का विषय भी जोडा गया है. उन्होंने बताया कि, सरकारी-नीम सरकारी, शिक्षक-शिकेत्तर कर्मचारी समन्वय समिति इस हडताल में शामिल है. अध्यापकों की भी ढेर सारी डिमांड रखी जाएगी. उन्होंने बताया कि, 7 बार ध्यानाकर्षण आंदोलन के बाद मुख्यमंत्री से भेंट के लिए प्रयत्न किये गये किंतु सीएम को 15 माह से समय ही नहीं मिल पाया. ऐसे में अब कर्मचारियों के पास बेमुद्दत हडताल के शिवाय उपाय नहीं बचा है. कल से शुरु हो रही हडताल में अमरावती शहर में 1 हजार से अधिक कर्मचारी सहभागी होंगे.

Back to top button