वृध्द की इलाज के दौरान मृत्यु

अमरावती/ दि.21- नांदगांव पेठ थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई. मृतक का नाम माधव नगर निवासी किशोर शंकरराव खांडवे (67) हैं.
जानकारी के मुताबिक किशोर खांडवे अपने परिजनों के साथ एक रिश्तेदार के विवाह समारोह में शामिल होने गया था. 18 अप्रैल को समारोह के दौरान उसे अचानक चक्कर आने लगे और नीचे गिर पडा. जिससे उसके सीर पर गंभीर चोटे आ गई. घटना के बाद उन्हें इलाज के लिए रेडियंट हॉस्पिटल में भर्ती किया गया. जहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई. पुलिस ने आकस्मिक घटना दर्ज की हैं.

Back to top button