23 अप्रैल को भुसावल डिवीजन में मेगा ब्लॉक

कई ट्रेने प्रभावित, बडनेरा-भुसावल, वर्धा भुसावल मेमू रद्द

*परसो कई गाडियां विलंब से भी चलेगी
अमरावती/दि.22– रेलवे अधो संरचना को सुदृढ करने एवं सुरक्षा बढाने के उद्देश्य से भारतीय रेलवे भूसावल डिवीजन में परसो 23 अप्रैल को मेगा ब्लॉक लिया जाएगा. पारस-गायगांव-अकोला सेक्शन में ऑटोमेटीक ब्लॉक सिस्टम के काम के कारण यह नॉन इंटरलॉकिंग ब्लॉक रहेगा.
ब्लॉक के कारण कुछ महत्वपूर्ण एक्सप्रेस ट्रेनों को दो घंटे से अधिक समय तक नियंत्रित अर्थात रेगूलेट किया जाएगा. ओखा-पुरी एक्सप्रेस 20820 शेगांव और श्रीक्षेत्र नगर के बीच करीब 2 घंटा 25 मिनट रोकी जाएगी. गोंदिया-कोल्हापुर एक्सप्रेस 11040 काटेपूर्णा और शेगांव के बीच 2 घंटा 20 मिनट देरी से जाएगी. नांदेड-श्रीगंगानगर एक्सप्रेस 12485 काटेपूर्णा- शेगांव के बीच 2 घंटे तक रोकी जाएगी.
ये मेमू ट्रेन रहेगी रद्द
ट्रेन क्रमांक 11121 भुसावल वर्धा मेमू, ट्रेन क्रमांक 61102 बडनेरा भुसावल मेमू, ट्रेन क्रमांक 61101 भुसावल-बडनेरा मेमू, ट्रेन क्रमांक 11122 वर्धा- भुसावल मेमू.
रेल प्रशासन ने यात्रा से पहले ट्रेन का समय जांच लेने और संभावित देरी को ध्यान में रखकर यात्रा की योजना करने का आवाहन किया हैं. यात्रियों को सलाह दी है कि वे यात्रा से पहले अपडेटेड जानकारी लेकर ही सफर करें.

138 समर स्पेशल ट्रेनें
गर्मी और विवाह के सीजन के कारण मुंबई, पुणे, चेन्नई, अहमदाबाद और कोलकाता रूट की ट्रेनों में भारी रश देखा जा रहा हैं. अत: सेंट्रल रेलवे ने जून तक 138 समर स्पेशल ट्रेने चलाने का निर्णय किया हैं. समय समय पर स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की जा रही हैं.

Back to top button